विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

60 वर्षीय महिला के साथ अधेड़ ने किया दुष्‍कर्म, आरोपित गिरफ्तार

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Fri, 24 May 2019 03:12 PM (IST)

हरिद्वार जिले के खानपुर थाना क्षेत्र मे एक बुजुर्ग महिला के साथ दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

60 वर्षीय महिला के साथ अधेड़ ने किया दुष्‍कर्म, आरोपित गिरफ्तार
60 वर्षीय महिला के साथ अधेड़ ने किया दुष्‍कर्म, आरोपित गिरफ्तार

हरिद्वार, जेएनएन। जिले के खानपुर थाना क्षेत्र मे एक बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला गांव के बाहर खेत में सब्जी उगाने का काम करती है। रात के समय वह अपने खेत पर रखवाली कर रही थी।

इसी दौरान गांव के एक 48 वर्षीय व्यक्ति यहां आया तथा उसके द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से भाग निकाला। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। खानपुर थानाध्यक्ष दिलमोहन सिंह ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा पीड़ित महिला को मेडिकल परिक्षण के लिए भेजा गया है। 

यह भी पढ़ें: विदेशी युवती से छेड़छाड़ के आरोप में साधु वेश धारी को जमकर धुना

यह भी पढ़ें: छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी

 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप