विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घुमाने के बहाने महिला को ले गया सहस्त्रधारा, होटल में किया दुष्कर्म

By BhanuEdited By:
Updated: Thu, 08 Mar 2018 02:54 PM (IST)

पति का दोस्त ही हैवान निकला। घुमाने के बहाने वह महिला को सहस्त्रधारा ले गया और होटल में उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

घुमाने के बहाने महिला को ले गया सहस्त्रधारा, होटल में किया दुष्कर्म
घुमाने के बहाने महिला को ले गया सहस्त्रधारा, होटल में किया दुष्कर्म

देहरादून, [जेएनएन]: थाना राजपुर में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोपित महिला को घुमाने के बहाने सहस्रधारा ले गया और उसके साथ वहां दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र की एक महिला के पति ड्राइवरी का काम करता है। बुधवार को पति का दोस्त वसीम पुत्र महबूब निवासी बापूनगर उसके घर आया और उसे बहलाफुसलाकर अपने साथ सहस्रधारा ले गया।

महिला का आरोप है कि वहां आरोपित एक होटल में ले गया और जबदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने या किसी को बताते पर उसे जान से मारने धमकी दी गई। देर रात महिला ने थाना राजपुर जाकर इस संबंध में तहरीर दी। तहरीर के बाद पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश के लिए दबिश दी और गिरफ्तार कर लिया। 

यह भी पढ़ें: स्कूल वैन का इंतजार कर रही छात्रा से छेड़छाड़, साहस दिखाकर सिखाया सबक

यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर दिल्ली की युवती से दून के होटल में दुष्कर्म