यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
छत की चादर उखाड़कर घर में घुसे दो शातिर, सो रही महिला से किया दुष्कर्म
थाना सहसपुर अंतर्गत क्षेत्र में पति से अलग रह रही महिला के साथ दो लोगों ने मकान की छत के रास्ते से कमरे में प्रवेश कर दुष्कर्म किया।

देहरादून, जेएनएन। थाना सहसपुर अंतर्गत क्षेत्र में पति से अलग रह रही महिला के साथ दो लोगों ने मकान की छत के रास्ते से कमरे में प्रवेश कर दुष्कर्म किया। घटना 24 मई की रात की है, लेकिन पुलिस को बुधवार को सूचना दी गयी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सहसपुर क्षेत्र में एक महिला पति से अलग रहती है। पति दो बच्चों के साथ पटेलनगर क्षेत्र में रहता है। 24 मई की रात महिला अपने घर अकेली सो रही थी। इस बीच दो अज्ञात लोगों ने छत की सीमेंटेड चादर हटाकर कमरे में प्रवेश किया और महिला के साथ दुष्कर्म किया।
यह बात महिला ने किसी को भी यह बात नहीं बतायी। बुधवार को पीड़िता थाने पहुंची और अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष विजय सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

