विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति नशा मुक्ति केंद्र में करा रहा इलाज, पत्नी से दुष्कर्म करता रहा पेंटर Dehradun News

By BhanuEdited By:
Updated: Tue, 03 Sep 2019 09:54 AM (IST)

कैंट कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाले पेशे से पेंटर युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

पति नशा मुक्ति केंद्र में करा रहा इलाज, पत्नी से दुष्कर्म करता रहा पेंटर Dehradun News
पति नशा मुक्ति केंद्र में करा रहा इलाज, पत्नी से दुष्कर्म करता रहा पेंटर Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। कैंट कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाले पेशे से पेंटर युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

कैंट पुलिस के अनुसार देर रात एक महिला कोतवाली पहुंची। उसने आरोप लगाया कि उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि महिला का पति इन दिनों नशा मुक्ति केंद्र में है। महिला घर में अकेली रहती है। 

महिला के मुताबिक दो-तीन साल पहले गुलजार पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी ग्राम बिझौली, पोस्ट मिलापनगर, थाना मंगलौर, हरिद्वार उसके पड़ोस में रहने आया। शुरुआती दिनों में वह छोटी-मोटी मदद करने के नाम पर घर में आने जाने लगा। चार-पांच महीने पहले वह घर में आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 

आरोप है कि विरोध करने पर गुलजार ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसे चुप करा दिया। इसके बाद उसने कई बार महिला के साथ दुष्कर्म किया। इंस्पेक्टर नदीम अतहर ने बताया कि आरोपित गुलजार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

यह भी पढ़ें: मूक बधिर संवासिनी से दुष्कर्म और गर्भपात का मामला, अधीक्षिका समेत नौ को सजा

बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है। मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया है। आरोपित को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, सोशल साइट पर डाली अश्लील फोटो; बाप-बेटे पर मुकदमा