Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पेंटर की हरकतों से परेशान नौकरानी ने छोड़ा काम, रास्ते में मिली तो किया दुष्कर्म

    By BhanuEdited By:
    Updated: Fri, 23 Nov 2018 09:24 PM (IST)

    पेंटर की हरकतों से परेशान नौकरानी ने उसके घर जाकर काम करना बंद कर दिया। इसके बावजूद वह उसे परेशान करता रहा और रास्ते में मिलने पर उससे दुष्कर्म किया। ...और पढ़ें

    पेंटर की हरकतों से परेशान नौकरानी ने छोड़ा काम, रास्ते में मिली तो किया दुष्कर्म
    पेंटर की हरकतों से परेशान नौकरानी ने छोड़ा काम, रास्ते में मिली तो किया दुष्कर्म

    देहरादून, जेएनएन। राजपुर क्षेत्र निवासी पेंटर पर नौकरानी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि पेंटर की हरकतों से परेशान होकर उसने उसके घर जाना छोड़ दिया था। वह रास्ते में मिला और जबरन दुष्कर्म किया। 

    एसओ राजपुर अरविंद सिंह ने बताया कि कैनाल रोड निवासी धर्मपाल (40) पुत्र लल्लू सिंह पेशे से पेंटर है। युवती मोहल्ले के ही घरों में झाड़ू-पोछा करती है। धर्मपाल ने उसे कुछ महीने पहले एक-दो बार घर पर काम करने के लिए बुलाया। 

    आरोप है कि जब वह उसके घर काम करने गई तो वह उसे बुरी नजर से घूरता रहता। उसके इस व्यवहार के चलते युवती ने धर्मपाल के घर जाना छोड़ दिया। 

    इसके बाद भी धर्मपाल उसे परेशान करने लगा। वह जब भी रास्ते में आते-जाते उसे देखता तो उसे रोक लेता और छेड़छाड़ करने लगता। युवती का आरोप है कि वह घर से किसी काम के लिए जा रही थी। तभी कैनाल रोड पर रास्ते में धर्मपाल मिल गया और उसका रास्ता रोक लिया। 

    फिर जबरदस्ती उसे झाड़ियों में ले गया और दुष्कर्म किया। इस दौरान शोर मचाने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: दुष्कर्म के दोषी मौसा को न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

    यह भी पढ़ें: शिक्षक ने ट्यूशन में छात्रा के साथ की अश्लील हरकत, गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: दोस्ती ठुकराने पर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मदद के बहाने परिचित ने भी लूटी आबरू