विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चाचा ने नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म, जान से मारने की भी दी धमकी

By Raksha PanthariEdited By:
Updated: Sun, 17 May 2020 06:00 PM (IST)

देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में किशोर के अपने रिश्ते की नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

चाचा ने नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म, जान से मारने की भी दी धमकी
चाचा ने नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म, जान से मारने की भी दी धमकी

देहरादून, जेएनएन। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में किशोर के अपने रिश्ते की नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुष्कर्म के बाद किशोर ने उसे मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।

प्रेमनगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि मूल रूप से बिहार का रहने वाला परिवार प्रेमनगर क्षेत्र में किराये के मकान में रहता है। 13 मई को स्वजन काम पर गए थे। घर में 13 वर्षीय नाबालिग अकेली थी। इसका फायदा उठाकर पास में रहने वाला किशोर कमरे में आ गया। उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे दी। 

अगले दिन किशोरी ने स्वजनों को आपबीती बताई तो उन्होंने प्रेमनगर थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि आरोपित किशोर, पीड़िता का रिश्ते में चाचा लगता है। आरोपित भागने की फिराक में था। उसे सुद्धोवाला पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसे किशोर न्यायालय में पेश करने के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

आशारोड़ी बैरियर पर आपस में भिड़ी महिलाएं

लॉकडाउन में थोड़ा ढील मिलते ही बाहर से उत्तराखंड और प्रदेश से बाहर जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में प्रशासन की ओर से आशारोड़ी बेरियर पर सैंपलिंग भी शुरू कर दी गई है। शनिवार को टेस्ट करवाने को लेकर महिलाओं के बीच झगड़ा हो गया। करीब डेढ़ बजे तपती धूप में लोग लाइनों पर खड़े होकर थर्मल स्क्रीनिंग और टेस्ट करवा रहे थे।

यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर छात्रा से दो साल तक करता रहा दुष्कर्म, अश्लील फोटो भी की वायरल

इसी दौरान कुछ महिलाएं पीछे से आकर आगे लाइन में लग गई। ऐसे में घंटों से अपनी बारी का इंतजार कर रही महिलाओं ने इस पर विरोध जताया और महिलाओं को पीछे जाने को कहा। इसके लेकर उनके बीच झगड़ा होने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को शांत कराया। 

यह भी पढ़ें: पौड़ी में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार Pauri News