विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नशे की लत पूरी करने को चुराए लैपटॉप और मोबाइल, चढ़े पुलिस के हत्थे Dehradun News

By Edited By:
Updated: Sat, 27 Jul 2019 12:18 PM (IST)

वसंत विहार पुलिस ने घरों से मोबाइल और लैपटॉप चोरी करने वाले दो युवकों को पुलिस ने इंद्रानगर में लैपटॉप बेचने के दौरान गिरफ्तार कर लिया है।

नशे की लत पूरी करने को चुराए लैपटॉप और मोबाइल, चढ़े पुलिस के हत्थे Dehradun News
नशे की लत पूरी करने को चुराए लैपटॉप और मोबाइल, चढ़े पुलिस के हत्थे Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। वसंत विहार पुलिस ने घरों से मोबाइल और लैपटॉप चोरी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपित नशे की लत पूरी करने के लिए लैपटॉप, मोबाइल जैसी कीमती वस्तु चोरी कर सस्ते में बेचते थे। इससे पहले भी आरोपित कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। 

वसंत विहार क्षेत्र के शास्त्रीनगर सीमाद्वार निवासी गोपाल सिंह राणा ने पुलिस को तहरीर दी कि उनके घर से मोबाइल और लैपटॉप चोरी हो गए हैं। चौकी इंद्रानगर ने मुकदमा दर्ज कराते हुए जांच शुरू की। इस पर पुलिस टीम सर्विलांस की मदद से मोबाइल और लैपटॉप की तलाश कर रही थी। 

इसके अलावा पुलिस टीम इसी तरह के अपराध में जेल गए चोरों का सत्यापन, घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज आदि का अध्ययन कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि केदार पार्क इंद्रानगर में दो युवक मोबाइल और लैपटॉप बेचने के लिए घूम रहे हैं। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास दो बैग मिले, जिसमें लैपटॉप और मोबाइल रखे हुए थे। जांच करने पर यह चोरी के पाए गए। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम अंकित ठाकुर व साहिल शर्मा दोनों निवासी इंद्रानगर वसंत विहार बताया। 

थानाध्यक्ष हेमंत खंडूड़ी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपितों ने स्मैक के नशे की पूर्ति के लिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकारी। उन्होंने बताया कि आरोपित पहले भी कोतवाली नगर से मोटर साइकिल, स्कूटी चोरी और वसंत विहार से मोबाइल चोरी व चरस तस्करी के आरोप में जेल जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: डोईवाला में बाइक सवार बदमाशों ने फिर लूटी महिला की चेन Dehradun News

यह भी पढ़ें: कोटद्वार से स्कूटी और ऋषिकेश से मोबाइल चुराने वाला धरा Dehradun News

यह भी पढ़ें: पहले युवक को 50 हजार रुपये दिए उधार, फिर करा दी लूट ऐसे हुआ पर्दाफाश

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप