विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dehradun lockdown: दून में जरूरतमंद लोगों को एक लाख से अधिक बांटे गए भोजन के किट

By Bhanu Prakash SharmaEdited By:
Updated: Sun, 12 Apr 2020 10:39 AM (IST)

दून में लॉकडाउन के बाद विकट हुए हालात में जरूरतमंदों का पेट भरने को 27 मार्च से शुरू की गई मुहिम में अब तक एक लाख से अधिक भोजन के पैकेट बांटे जा चुके हैं।

Dehradun lockdown: दून में जरूरतमंद लोगों को एक लाख से अधिक बांटे गए भोजन के किट
Dehradun lockdown: दून में जरूरतमंद लोगों को एक लाख से अधिक बांटे गए भोजन के किट

देहरादून, जेएनएन। लॉकडाउन में कोई व्यक्ति भूखा न सोए, इसके लिए तमाम स्वयं सेवी संगठनों व सक्षम लोगों के सहयोग से भोजन व राशन जुटाया जा रहा है। लॉकडाउन के बाद विकट हुए हालात में जरूरतमंदों का पेट भरने को 27 मार्च से शुरू की गई मुहिम में अब तक एक लाख से अधिक भोजन के पैकेट बांटे जा चुके हैं। इसके अलावा 14 हजार से अधिक राशन की अन्नपूर्णा किट भी बांटी जा चुकी है।

जिला प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार जरूरतमंदों को भोजन मुहैया कराने को प्रशासन के माध्यम से विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठन दिल खोलकर सहयोग कर रहे हैं। जो लोग लॉकडाउन के चलते दून में फंस गए हैं, उनके लिए 25 राहत शिविर संचालित किए जा रहे हैं। 

डीएम डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि जिन दैनिक श्रमिकों के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया है, उन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शुरुआत में सभी लोगों को पके भोजन की जरूरत थी, मगर अब बड़ी संख्या में राशन की किट उपलब्ध करा दिए जाने के बाद यह आंकड़ा रोजाना पांच-छह हजार के बीच सिमट गया है।

सामग्री वितरण का रखें लेखा-जोखा

जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने अन्नपूर्णा वेयर हाउस औचक निरीक्षण किया। इसी दौरान उन्होंने आपदा परिचालन केंद्र में बनाए गए कोरोना कंट्रोल रूम की व्यवस्थाएं भी देखी और अपडेट लिया कि प्राप्त की गई कॉल के सापेक्ष क्या कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राशन का पूरा ब्योरा रखने व जरूरतमंदों को बांटी जा रही राशन का भी दैनिक विवरण अपडेट करने को कहा। कहा कि मांग के अनुरूप उसी दिन पूरी सामग्री वितरित कर दी जाए। उन्होंने कुछ खाद्य सामग्री की गुणवत्ता का भी परीक्षण किया।

बीमार वृद्ध महिला को डीएम ने भिजवाई राहत

राजपुर रोड स्थित पैसिफिक हिल्स अपार्टमेंट में एकाकी जीवन व्यतीत कर रही वृद्ध महिला के लिए जिला प्रशासन की सजगता राहत लेकर आई। महिला बीमार थी और राशन लाने का भी इंतजाम नहीं था। इस बात की जानकारी जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव को गुड़गांव में रह रही वृद्धा की पुत्री ने दी।  जिलाधिकारी ने तत्परता दिखाते हुए एक टीम महिला के अपार्टमेंट में भेजी। इसके बाद उन्हें आवश्यक दवाएं व राशन दिया गया। जिला प्रशासन की इस राहत पर वृद्ध महिला ने प्रशासन व सरकार का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें: Positive India: दूसरों के लिए धड़कता है खाकी का दिल, कोई भूखा न रहे; इस फिक्र में भूख-प्यास भूले

भोजन के 5670 पैकेट बांटे

जिला प्रशासन ने जरूरतमंदों को गत दिवस भोजन के 5670 पैकेट बांटे। इसमें एक वरिष्ठ नागरिक व 20 छात्र भी शामिल हैं। दूसरी तरफ राशन की 647 अन्नपूर्णा किट दी गई। इसके अलावा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने 1415 निराश्रित पशुओं को चारा दिया।

यह भी पढ़ें: Possitive India: कोरोना की जंग में मास्क बनाकर मातृ शक्ति दे रही योगदान