विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण में मां और बेटा गिरफ्तार Dehradun News

By BhanuEdited By:
Updated: Mon, 05 Aug 2019 01:17 PM (GMT+05:30)

नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की का अपहरण के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण में मां और बेटा गिरफ्तार Dehradun News
नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण में मां और बेटा गिरफ्तार Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की का अपहरण के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। क्षेत्र की एक महिला पर नाबालिग बच्चों को नशीला पदार्थ खिलाकर इस करतूत को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस ने आरोपित महिला के घर से नाबालिग को बरामद कर लिया है। साथ ही महिला और उसके नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। 

नेहरू कॉलोनी क्षेत्र की एक युवती ने अपनी नाबालिग बहन के अगुवा कर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। युवती ने क्षेत्र की एक महिला और उसके परिजनों पर यह आरोप लगाए थे। महिला दारोगा आशा पंचम ने आरोपों की जांच की तो दीपनगर में रहने वाली एक महिला द्वारा 16 साल की नाबालिग लड़की का अपहरण कर अपने घर में बंधक बनाकर रखने तथा नशीला पदार्थ खिलाकर अपने नाबालिग बेटे से दुष्कर्म कराने की बात सही साबित हुई।

आरोपित महिला पर कई अन्य नाबालिगों के साथ भी इसी तरह की घटना को अंजाम देने का आरोप है। थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपित महिला गुलसाना और उसके नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग बेटे को बाल सुधार गृह भेज दिया है। महिला को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। महिला के खिलाफ पोक्सो की धारा में भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: युवती ने पीछा और छेड़छाड़ करने का किया विरोध, तो युवक ने दे डाली तेजाब डालने की धमकी

यह भी पढ़ें: दुष्कर्म के दोषी को सात साल की कठोर कारावास की सजा, जुर्माना भी

यह भी पढ़ें: दुर्गा बनकर मनचले पर टूट पड़ी किशोरी, जमकर की धुनाई

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप