विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नगर निगम ने दान में मांगी प्लास्टिक, मिली 40 किलो Dehradun News

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 13 Sep 2019 08:59 AM (IST)

दून में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी व स्वैच्छिक रूप से अंकुश लगाने के लिए नगर निगम ने शाम पांच ...और पढ़ें

नगर निगम ने दान में मांगी प्लास्टिक, मिली 40 किलो Dehradun News
नगर निगम ने दान में मांगी प्लास्टिक, मिली 40 किलो Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। दून में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी व स्वैच्छिक रूप से अंकुश लगाने के लिए नगर निगम हर स्तर पर कार्यक्रम चला रहा है। इस कड़ी में अनोखी पहल करते हुए नगर निगम ने शाम पांच बजे से सात बजे तक प्लास्टिक दान अभियान की शुरुआत की है।

यह अभियान वर्ष 21 से 40 तक के पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों में कार्मिकों के माध्यम से चलाया। इस दौरान लोगों ने घरों में प्रयुक्त सिंग यूज प्लास्टिक (पॉलीथिन, प्लेट, कप, गिलास आदि) को दान स्वरूप प्रदान किया। पहले दिन के अभियान में कुल 40 किलो प्लास्टिक एकत्रित किया गया। यह अभियान इसी तरह रोजाना 20 सितंबर तक चलेगा। महापौर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि अभियान के दौरान लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। ताकि वह स्वैच्छिक रूप से प्लास्टिक का परित्याग कर सकें।

सर्वाधिक प्लास्टिक जमा करने वाले स्कूलों को मिलेगा इनाम

प्लास्टिक उन्मूलन के तहत तरह-तरह के कार्यक्रमों में एक यह है कि स्कूलों को भी इससे जोड़ा जा रहा है। स्कूल प्रशासन के माध्यम से अपने व आसपास के परिवारों से प्लास्टिक वापसी के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया जा रहा है। महापौर गामा ने बताया कि 30 सितंबर तक सर्वाधिक प्लास्टिक एकत्रित करने वाले स्कूलों को क्रमश: एक लाख, 50 हजार व 25 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। इसके साथ ही संबंधित स्कूलों में पेयजल व शौचालय संबंधी सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा।

कार्यशाला में किया जागरूक

नगर निगम ने विभिन्न सरकारी व निजी स्कूलों के प्रतिनिधियों के लिए कार्यशाला आयोजित कर प्लास्टिक उन्मूलन की जानकारी दी। साथ ही उन्हें प्रेरित किया कि वह छात्र-छात्राओं को भी जोड़ें। नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने इस बात पर बल दिया कि छोटे बच्चों को डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से इस गूढ़ विषय के बारे में आसानी से समझाया जा सकता है। इस अवसर पर उप नगर आयुक्त रोहिताश शर्मा, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी वाईएस सिंह आदि उपस्थित रहे।

सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्ण रूप से त्यागने का आह्वान

मसूरी विधायक गणेश जोशी ने केंद्रीय विद्यालय, सालावाला में प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्ण रूप से त्यागने का आह्वान किया।

विधायक ने कहा कि प्लास्टिक की रोकथाम के लिए सरकार हर स्तर पर मुहिम चला रही है और इस पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। पर्यावरण और स्वास्थ्य से ही जुड़ा एक विषय है जल संकट। जल संकट का उपाय जल जीवन मिशन है। 

इसके तहत जल संरक्षण और हर घर जल पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। कहा कि पानी पर खर्च कम होने से उनकी बचत भी बढ़ेगी। विधायक ने कहा कि 2 अक्टूबर तक सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ एक जन आंदोलन का आह्वान किया है। 

यह भी पढ़ें: प्लास्टिक कचरे पर 10 नामी कंपनियों को भेजा नोटिस, पढ़िए पूरी खबर

इस दौरान भारत के महासर्वेक्षक ले. जनरल गिरीश कुमार, केंद्रीय विद्यालय सालावाला की प्रधानाचार्य संगीता, पार्षद भूपेंद्र कठैत, आरएस परिहार, कर्नल सरकार सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: 91 में से महज छह संस्थान ने भेजा टैक्स नोटिस का जवाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।