विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मसूरी के लिए तैयार हो रहा दूसरा रास्ता, 23 किमी लंबी लेन से मिलेगा जाम से छुटकारा

Published: Thu, 09 Apr 2026 10:47 AM (IST)

मसूरी के वैकल्पिक लंबिधार किमाड़ी मार्ग के चौड़ीकरण के टेंडर खुल गए हैं। लोनिवि प्रांतीय खंड ठेकेदारों के दस्तावेजों की जांच कर रहा है।

मसूरी रोड की फाइल फोटो।

मसूरी रोड की फाइल फोटो।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। मसूरी के वैकल्पिक मार्ग लंबिधार किमाड़ी के टेंडर खोल दिए गए हैं। अब लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिकारी प्रतिभागी ठेकेदारों के दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।

प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार के अनुसार 23 किमी लंबे मसूरी के वैकल्पिक मार्ग को सिंगल से डेढ़ लेन किया जाना है। परियोजना के टेंडर के पहले चरण के तहत टेक्निकल बिड खोली जा चुकी हैं।

खोली जा चुकी हैं टेक्निकल बिड 

अब ठेकेदारों के दस्तावेजों का परीक्षण करने के बाद सफल प्रतिभागियों को वित्तीय निविदा में प्रतिभाग कराया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया एक माह में पूरी कर चौड़ीकरण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

एलकेडी रोड गढ़ी कैंट क्षेत्र के सप्लाई एरिया से शुरू होती है, जो मसूरी से करीब चार किलोमीटर पहले मसूरी झील के पास मिलती है। मसूरी के मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए सड़क का सुदृढ़ीकरण/चौड़ीकरण आवश्यक हो गया था।

पांवटा साहिब राजमार्ग चौड़ीकरण परियोजना पूरी होने के बाद बढ़ेगा दबाव

वर्तमान में पांवटा साहिब राजमार्ग का चौड़ीकरण अंतिम चरण में है। परियोजना के पूरी तरह शुरू हो जाने के बाद पांवटा साहिब की तरफ से भी मसूरी के लिए वाहनों का दबाव बढ़ जाएगा। दूसरी तरफ दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे भी शुरू होने वाला है।

ऐसे में यदि एलकेडी रोड बेहतर स्थिति में रहेगी तो मसूरी जाने वाले मुख्य मार्ग पर अधिक दबाव नहीं पड़ेगा। इसके अलावा मसूरी के लिए नंदा की चौकी क्षेत्र से भी एक अन्य मार्ग पर कसरत चल रही है। हालांकि, इस योजना पर धरातलीय कार्य शुरू करने में अभी लंबा समय लग सकता है।

यह भी पढ़ें- मसूरी आने वाले सैलानी ग्रीनरी को और ज्यादा कर सकेंगे एक्सप्लोर, 15 एकड़ में बनेगा नेचर पार्क

यह भी पढ़ें- Weekend पर मसूरी में पर्यटकों का सैलाब, होटल फुल; रेस्टोरेंट में खाने पर वेटिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।