विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएए के समर्थन में मसूरी विधायक ने किया जनसंपर्क Dehradun News

By BhanuEdited By:
Updated: Tue, 07 Jan 2020 11:38 AM (IST)

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में मसूरी विधायक गणेश जोशी ने भाजपा मसूरी मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ लंढौर बाजार के घंटाघर से मलिंगार तक जनसंपर्क किया।

सीएए के समर्थन में मसूरी विधायक ने किया जनसंपर्क Dehradun News
सीएए के समर्थन में मसूरी विधायक ने किया जनसंपर्क Dehradun News

मसूरी, जेएनएन। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में मसूरी विधायक गणेश जोशी ने भाजपा मसूरी मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ लंढौर बाजार के घंटाघर से मलिंगार तक जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से बगैर सोचे समझे बहकावे में न आने और विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से करने की अपील की। 

इससे पहले विधायक जोशी ने लंढौर क्षेत्र के एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि सीएए किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं है। यह अल्पसंख्यकों को संरक्षण प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए भेदभाव का झूठ फैला रही है। 

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश के मुस्लिमों को पचास साल तक सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। कहा कि वर्तमान में जनता भाजपा की नीतियों से संतुष्ट है। इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री कुशाल राणा, अनिता सक्सेना, पुष्पा पडियार, रूपचंद शर्मा, अरविंद सेमवाल आदि मौजूद रहे।

सीएए की वास्तविकता को समझने की जरूरत

प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार अभियान के राष्ट्रीय मंत्री विमल कुमार सिंह ने कहा कि सरकार गरीब, शोषित और पिछड़ों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के विभिन्न प्रयास कर रही है। प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि जनता को नागरिकता संशोधन कानून की आवश्यकता और वास्तविकता को समझने की जरूरत है। इसके बाद ही इस बारे में कुछ कहना चाहिए। 

यह भी पढ़ें: Citizenship amendment act: सीएए के समर्थन में वैश्य महासंघ, कहा-देश के इतिहास में मील का पत्थर

इस दौरान उन्होंने कई पदाधिकारियों को जिले का दायित्व सौंपा। लवकुश भट्ट को रुद्रप्रयाग के युवा अध्यक्ष और प्रीति थपलियाल को महिला महामंत्री, जबकि देहरादून महानगर महामंत्री प्रशांत सिंह को बनाया गया। इस दौरान संगम चौहान, जगजीत सिंह सहगल, देव आशीष, कार्तिक चौधरी, प्रिंस यादव, रितिक, त्यागी भारद्वाज, सूरज नेगी, नितिन आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: प्रदेश में तीसरी ताकत के रूप में उभरेगी शिवसेना: गौरव कुमार