Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भीषण जाम: दिल्ली से दून पहुंचने में लगे ढाई घंटे, चार घंटे में देहरादून से मसूरी पहुंच रहे सैलानी परेशान

    Updated: Thu, 28 May 2026 08:55 AM (IST)

    मसूरी में पर्यटन पूरे जोर पर है, वीकेंड पर होटलों में 95-100% तक ऑक्यूपेंसी दर्ज की जा रही है। ...और पढ़ें

    जाम से छुटकारा नहीं मिल रहा है। जागरण

    जाम से छुटकारा नहीं मिल रहा है। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण कार्यालय, मसूरी। मई का अंतिम सप्ताह चल रहा है और पर्यटन भी पूरा जोर पकड़ चुका
    है। वीकेंड पर पर्यटकों की होटल गेस्ट हाउस में ऑक्यूपेंसी लगभग 95 से 100 प्रतिशत रहने लगी है लेकिन सप्ताह के अन्य दिनों में इसमें गिरावट रहती है।

    पर्यटक वाहनों की लगातार हो रही आमद से यातायात जाम से छुटकारा नहीं मिल रहा है। पूरे सप्ताह सुबह सात बजे से ही किंक्रेग से लाइब्रेरी चौक जीरो प्वाइंट कैम्पटी रोड तक जाम लगना शुरू हो जाता है।

    एक्सप्रेस वे चालू होने से बढ़ी आमद

    वाहन बामुश्किल रेंगते हुए चलते हैं। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे चालू होने से वाहनों की आमद बढ़ी है और दिल्ली से देहरादून लगभग ढाई से तीन घंटे में पर्यटक देहरादून पहुंच रहे हैं, लेकिन देहरादून से मसूरी पहुंचने में तीन से चार घंटे में वाहन पहुंच रहे हैं।

    फिर मसूरी में भी वीकएण्ड पर वाहनों को गज्जी बैण्ड से कार्ट मैकेंजी रोड़ हाथी पांव जीरो प्वाइंट होते हुए डायवर्ट किया जा रहा है जिससे और परेशानी बढ़ रही है। किंक्रेग से लाइब्रेरी व मैसॉनिक लॉज बस स्टैंड के लिए शटल सेवा शुरू की गयी है, लेकिन लाइब्रेरी की तरफ इसका कोई विशेष असर नहीं दिखायी देता है। लगभग पूरे दिन भर वाहन रेंगते हुए चलते हैं।

    पर्यटन व्यवसायी खुश

    भट्टा फॉल, कैम्पटी फॉल, कंपनी गार्डन, जॉर्ज एवरेस्ट, गनहिल, चार दुकान, लाल टिब्बा, धनोल्टी आदि पर्यटन स्थलों में पूरे दिन पर्यटकों से भरे रहते हैं जिससे पर्यटन व्यवसायी खुश हैं।

    बीते वीकेंड पर शहर के अधिकांश होटलों में 90 से 100 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही थी। गुरूवार को बकरीद की छुट्टी के चलते 80 से 90 प्रतिशत तक बुकिंग हो चुकी है और दो दिनों बाद फिर वीकेंड शुरू हो रहा है।

    मसूरी होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि गुरूवार से रविवार तक फिर से मसूरी पर्यटकों से पूरी तरह से गुलजार रहने की उम्मीद है, जो मसूरी पर्यटन के लिए शुभ संकेत है।

    यह भी पढ़ें- पहाड़ों पर हाहाकार: नैनीताल-मसूरी में उमड़ा 'मैदान', हिमाचल में भी भीषण ट्रैफिक जाम छुड़ा रहा पर्यटकों के पसीने

    यह भी पढ़ें- नैनीताल और मसूरी में उमड़ा जनसैलाब, पहाड़ों में जाम से पर्यटकों के छूट रहे पसीने

    खबरें और भी