मसूरी में पर्यटन सीजन चरम पर: वीकेंड पर होटल 100% फुल, लाइब्रेरी बाजार में लगा लंबा जाम
मसूरी में जून के अंतिम सप्ताह और वीकेंड पर पर्यटन अपने चरम पर पहुंच गया है, जहाँ सभी होटल शत प्रतिशत भरे रहे। ...और पढ़ें

रात्रि में मसूरी की मालरोड पर पर्यटकों की भीड़।
HighLights
मसूरी में पर्यटन सीजन चरम पर, होटल शत प्रतिशत भरे
वीकेंड पर पिकनिक स्पॉट और बाजार पर्यटकों से गुलजार
शहर की सड़कों पर देर रात तक भारी यातायात जाम
संवाद सहयोगी, मसूरी। जून के अंतिम सप्ताह और वीएंड पर मसूरी का पर्यटन सीजन अपने चरम पर पहुंच गया है।
शहर के सभी होटल एवं गेस्ट हाउस पर्यटकों से शत प्रतिशत भरे हैं, पिकनिक स्पाट पूरे दिनभर पर्यटकों से गुलजार रहे और शाम ढलते ही बाजार व मालरोड की रौनक में चार चांद लग गए, जो देर रात तक गुलजार रहे।
शनिवार और रविवार सुबह आठ बजे से ही किंक्रेग-लाइब्रेरी चौक-कैंपटी रोड, मैसानिक लाज, अपर मालरोड, मलिंगार-लालटिब्बा मार्ग तथा मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर वाहन रेंगते हुए चल रहे थे और यही स्थिति देर रात तक बनी रही।
शाम ढलने पर कैंपटी से लौटते हुए यातायात से लाइब्रेरी चौक पर यातायात का बहुत दबाव बढ़ गया।
भट्ठाफाल, कैंपटीफाल, गनहिल, चार दुकान, लाल टिब्बा, जार्ज एवरेस्ट तथा कंपनी गार्डन पर्यटकों से गुलजार रहे। लाइब्रेरी बाजार में भी पूरे दिन भर एक किमी लंबा जाम लगा रहा।
मसूरी होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि शहर के सभी होटल व गेस्ट हाउसों में शनिवार को पर्यटकों की शत प्रतिशत आक्युपेंसी रही।
रविवार शाम तक इसमें थोड़ी कमी नजर आई और आक्युपेंसी 80 से 90 प्रतिशत तक रही। शनिवार देर शाम बाद मसूरी पहुंचने वाले पर्यटक होटलों में देर रात तक आशियाना ढूंढते रहे।
यह भी पढ़ें- नैनीताल: वीकेंड पर सैलानियों की भारी भीड़ से चोक हुआ शहर,पार्किंग फुल होने पर लागू करना पड़ा 'शटल प्लान'
यह भी पढ़ें- नैनीताल में सीजन का आखिरी वीकेंड: बारिश के बावजूद पहुंचे 8 हजार सैलानी, पैक हुए होटल और पार्किंग स्थल