यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chardham Yatra 2020: यात्रा करने के दौरान ई पास और दस्तावेज रखने होंगे जरूरी, यहां करें आवेदन
Chardham Yatra 2020 यात्री को पहले देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। यहां सभी आवश्यक बिंदुओं पर जानकारी देने के पश्चात एक ऑटो जनरेटेड ई-पास जारी होगा।

देहरादून, राज्य ब्यूरो। Chardham Yatra 2020 चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड चारधाम देवस्थान प्रबंधन बोर्ड ने विस्तृत गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक यात्री को पहले देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। यहां सभी आवश्यक बिंदुओं पर जानकारी देने के पश्चात एक ऑटो जनरेटेड ई-पास जारी होगा। यात्रा के दौरान यात्री को इस पास और इसमें डाले गए फोटो परिचय पत्र और निवास प्रमाण पत्र को साथ रखना अनिवार्य होगा। इसी के आधार पर उन्हें यात्रा की अनुमति प्रदान करी जाएगी।