विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंचायत चुनाव की तैयारी में अभी से जुटने की जरूरत: अजय भट्ट Dehradun News

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Sun, 23 Jun 2019 08:53 PM (IST)

प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कार्य समिति का उद्घाटन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंचायत चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने की जरूरत है।

पंचायत चुनाव की तैयारी में अभी से जुटने की जरूरत: अजय भट्ट Dehradun News
पंचायत चुनाव की तैयारी में अभी से जुटने की जरूरत: अजय भट्ट Dehradun News

ऋषिकेश, जेएनएन। स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को शुरू हुई। प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कार्य समिति का उद्घाटन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड के भीतर भाजपा संगठन को जो मत प्रतिशत हासिल हुआ है उसे पंचायत चुनाव में बरकरार रखना होगा।पंचायत चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा 6 जुलाई से श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी। 40 दिन तक चलने वाले इस अभियान का समापन 11 अगस्त को होगा। 11 अगस्त को हल्द्वानी और देहरादून में बड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। हमें मलिन बस्तियों में ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। क्योंकि इस वर्ग का व्यापक समर्थन भाजपा को मिला है।

कार्यसमिति में सांसद तीरथ सिंह रावत, अजय टम्टा, पूर्व सांसद भगत सिंह कोश्यारी, कबीना मंत्री यशपाल आर्य, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, मनोहर कांत ध्यानी, महापौर देहरादून सुनील उनियाल गामा, ऋषिकेश महापौर अनीता ममगाई,पुष्कर सिंह धामी, विशन सिंह चुफाल, आदि शामिल हुए हैं। दोपहर बाद सत्र में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी कार्यसमिति में आएंगे।

यह भी पढ़ें: अध्यक्ष आएंगे और जाएंगे संगठन शिथिल नहीं होना चाहिए: अजय भट्ट Dehradun News

यह भी पढ़ें: पत्रकारों से दुर्व्यवहार करने पर भाजपा ने विधायक प्रणव चैंपियन को किया निलंबित Dehradun News

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप