Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्‍तराखंड में नई एलिवेटेड रोड को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की हरी झंडी, सुगम होगी Chardham Yatra

    Updated: Fri, 11 Apr 2025 02:21 PM (GMT+05:30)

    Srinagar Elevated Road उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव श्रीनगर शहर को यातायात की समस्या से जल्द ही निजात मिलने जा रही है। केंद्रीय मंत्री ...और पढ़ें

    केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से भेंट करते कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत। सूवि
    केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से भेंट करते कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत। सूवि

    HighLights

    1. श्रीनगर शहर को यातायात के दबाव से मिलेगी राहत, पंच पीपल से स्वीत तक बनेगी एलिवेटेड रोड
    2. नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में बैठक में परियोजना को मिली स्वीकृति

    राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून । Srinagar Elevated Road:   चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव श्रीनगर शहर को यातायात के दबाव से राहत मिलेगी। यात्रियों को भी जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। शीघ्र ही पंच पीपल से स्वीत तक 7.5 किमी एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य शुरु होगा।

    नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण को अंतिम स्वीकृति दी गई। कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डा धन सिंह रावत ने बताया कि यह परियोजना श्रीनगर शहर के यातायात को सुगम बनाने के साथ पर्यटन एवं सामरिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

    यह भी पढ़ें- बदरीनाथ-केदारनाथ के लिए शुरू हुई Online Pooja Booking, पहले दिन दोनों धामों में 93 पूजा बुक

    शीघ्र डीपीआर बनाने के निर्देश

    नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ परियोजना के संबंध में हुई बैठक में वह स्वयं भी उपस्थित रहे। उन्होंने परियोजना के निर्माण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री गडकरी ने एलिवेटेड रोड के निर्माण को बेहतर विकल्प अपनाने को कहा। साथ ही शीघ्र ही इसकी डीपीआर बनाकर निर्माण कार्य शुरु करने के निर्देश दिए। एलिवेटेड रोड बनने से श्रीनगर में चारधाम यात्रियों को आवाजाही में सुविधा रहेगी।

    डा धन सिंह रावत ने बताया कि एलिवेटेड रोड की कनेक्टिविटी रेलवे स्टेशन और श्रीनगर बाजार से की जाएगी। एनआइटी, एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर, गढ़वाल विश्वविद्यालय, राजकीय आइटीआइ सहित कई प्रमुख संस्थान भी इससे जुड़ेंगे। उन्होंने एलिवेटेड परियोजना को अंतिम स्वीकृति मिलने पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्हें सिद्धपीठ मां धारी देवी के दर्शन करने और चार धाम यात्रा पर आने का न्योता दिया। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने इस पर अपनी सहमति दी है।

    यह भी पढ़ें- अगले 24 घंटे उत्‍तराखंड के लिए खतरनाक! 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी, ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

    खबरें और भी