Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लोक गायक कमल जोशी का नया वीडियो गीत मायालु रूबसी लॉन्च

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Sat, 09 Feb 2019 07:36 AM (IST)

    ऋषिकेश में लोक गायक कमल जोशी के नए वीडियो गीत मायालु रूबसी को लॉन्च किया गया। ...और पढ़ें

    लोक गायक कमल जोशी का नया वीडियो गीत मायालु रूबसी लॉन्च
    लोक गायक कमल जोशी का नया वीडियो गीत मायालु रूबसी लॉन्च

    ऋषिकेश, जेएनएन। लोक गायक कमल जोशी के नए वीडियो गीत मायालु रूबसी को गुरुवार को लॉन्च किया गया। प्रेम पर आधारित इस गीत की शूटिंग टिहरी, उत्तरकाशी व ऋषिकेश में की गई है। 

    गुरुवार को गढ़वाल महासभा के देहरादून मार्ग स्थित प्रदेश कार्यालय में बॉलीवुड फिल्म 72आवर्स के अभिनेता एवं निर्देशक अविनाश ध्यानी, गढ़वाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजे सिंह नेगी, लोक गायक कमल जोशी, समाज सेवी धर्मेन्द्र पयाल ने रिवाज म्यूजिक चैनल की नई प्रस्तुति वीडियो गीत मयालु रूबसी को लॉन्च किया। गीतकार कमल जोशी ने बताया कि गीत में गायिका मीना राणा ने भी आवाज का जादू बिखेरा है। लोक कलाकार माही सुरियाल व अभिनेत्री पूजा भंडारी ने अभिनय किया है। गीत को अरुण  फरासी ने निर्देशित किया। इस अवसर पर सह अभिनेता ऋषि भट्ट, सूरज धोलाखंडी, समाजसेवी विनोद जुगलान, उत्तम सिंह असवाल, आरसी भट्ट, संजय बहुगुणा, अंकित नेथानी, धीरज चौहान, आशुतोष कुड़ि‍याल, कंचन नेगी, दीपिका पंत, स्पर्श सहगल उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड के सिनेमाघरों में क्षेत्रीय फिल्मों का प्रदर्शन होगा अनिवार्य

    यह भी पढ़ें: टिहरी महोत्सव: लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों पर झूमे लोग