देहरादून में एनआइईपीवीडी छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, प्रबंधन से लैपटॉप और सुविधाओं की मांग
एनआइईपीवीडी के छात्र-छात्राओं ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, जिसमें लैपटॉप न मिलने और रात में डॉक्टर की सुविधा न होने जैसे आरोप लगाए गए हैं। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। राष्ट्रीय दृष्टिबाधित दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआइईपीवीडी) के छात्र-छात्रओं ने अव्यवस्थाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
छात्र-छात्राओं ने स्कूल प्रबंधन पर लैपटाप उपलब्ध न कराने सहित कई आरोप लगाए। छात्र-छात्राओं ने कहा कि मांगें पूरी होने के बाद ही वह कक्षाओं में प्रवेश करेंगे।
दरअसल, एनआइईपीवीडी के छात्र-छात्राएं पिछले दो दिन से स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोले बैठे हैं, लेकिन बुधवार को वह खुलकर सामने आ गए। कक्षा नौ, 10, 11, 12 के छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि उन्हें अभी तक लैपटाप उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। इसके अलावा रात में यदि किसी छात्र की तबीयत खराब हो जाए तो डाक्टर की सुविधा नहीं है। इसके अलावा अन्य परेशानियां भी हैं।
स्कूल प्रबंधन को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन सकारात्मक कार्यवाही नहीं हो रही है। वहीं, प्रधानाचार्य अमित शर्मा ने बताया कि छात्र-छात्राओं की जो भी मांगें हैं, उस पर शांतिपूर्ण वार्ता की जा चुकी है।
इसके बावजूद छात्र-छात्राएं मानने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने बताया कि लैपटाप वितरण की कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा छात्रों की ओर से लगाए जा रहे अन्य आरोप बेबुनियाद हैं।