Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विक्रम शर्मा हत्याकांड: फरार शूटरों और साजिशकर्ताओं के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

    Updated: Wed, 11 Mar 2026 11:47 PM (IST)

    देहरादून में गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड के फरार तीन शूटरों और साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गैर-जमानती वारंट हासिल कर लिए हैं। ...और पढ़ें

    गैंग्सटर विक्रम शर्मा  की 13 फरवरी को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

    गैंग्सटर विक्रम शर्मा  की 13 फरवरी को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। गैंग्सटर विक्रम शर्मा हत्याकांड में फरार चल रहे तीन शूटर व साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चौतरफा जाल बिछाना शुरू कर दिया है।

    फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गैर जमानती वारंट हासिल कर लिए हैं। इन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया जा चुका है।

    हत्याकांड में अभी तीन शूटर आशुतोष, विशाल व आकाश और उनके साथी अंकित वर्मा, जमशेदपुर में सारिका इंटरप्राइजेज के प्रापराइटर यशराज व जितेंद्र कुमार फरार चल रहे हैं।

    बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इसके लिए 15 पुलिसकर्मियों को झारखंड, दिल्ली व बंगाल भेजा गया है।

    विक्रम शर्मा हत्याकांड में पुलिस अब तक सहयोगी रहे दो बदमाशों अक्षत ठाकुर व राजकुमार को गिरफ्तार कर चुकी है।

    इस सनसनीखेज हत्या की साजिश करीब छह महीने पहले जमशेदपुर जेल के भीतर ही रची गई थी।

    योजना के तहत शूटर देहरादून पहुंचे थे। यहां उन्हें ठहरने, लोकेशन तय करने, वाहन उपलब्ध कराने और भुगतान कराने तक पूरी मदद स्थानीय नेटवर्क ने की और वारदात के तुरंत बाद सभी फरार हो गए।

    गिरफ्तार आरोपित अक्षत ठाकुर निवासी जुगसलाई, जमशेदपुर और राजकुमार निवासी बागबेड़ा, जमशेदपुर (झारखंड) ने शूटरों को लाजिस्टिक मदद दी थी। वहीं, फरार चल रहे आरोपितों में अंकित वर्मा, आशुतोष सिंह, विशाल सिंह, आकाश कुमार प्रसाद, यशराज और जितेंद्र कुमार साहू शामिल हैं।

    फरार चल रहे छह आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है, लेकिन अब तक आरोपितों का पता नहीं लग पाया है। ऐसे में पुलिस की ओर से गैर जमानती वारंट के लिए अदालत में प्रार्थनापत्र दायर किया था।

    बुधवार को अदालत ने आरोपितों के गैर जमानती वारंट जारी कर दिए। डालनवाला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि आरोपितों के गैर जमानती वारंट प्राप्त कर लिए गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

    झारखंड का कुख्यात अपराधी था विक्रम

    विक्रम शर्मा झारखंड का कुख्यात अपराधी था। वह हत्या, हत्या के प्रयास तथा रंगदारी जैसे कई मामलों में वांछित था।

    आठ वर्ष पहले जमशेदपुर पुलिस ने उसे देहरादून से गिरफ्तार किया था। जमानत पर बाहर चल रहे विक्रम को 13 फरवरी को उस समय बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी माल में जिम से बाहर निकला।

    खबरें और भी

    वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर तुरंत फरार हो गए, जिससे शुरू से ही गैंगवार का एंगल मजबूत हुआ और पुलिस की जांच भी इसी दिशा में आगे बढ़ी।