विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब इस महीने से हाउस टैक्स का किया जाएगा भौतिक सत्यापन, जानिए

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Tue, 18 Dec 2018 02:01 PM (IST)

हाउस टैक्स में सेल्फ असेसमेंट का गैर कानूनी लाभ उठाने वालों विरुद्ध अब नगर निगम जनवरी से भौतिक सत्यापन की कार्रवाई करने जा रहा।

अब इस महीने से हाउस टैक्स का किया जाएगा भौतिक सत्यापन, जानिए
अब इस महीने से हाउस टैक्स का किया जाएगा भौतिक सत्यापन, जानिए

देहरादून, जेएनएन। नगर निगम के हाउस टैक्स में सेल्फ असेसमेंट का गैर-कानूनी लाभ उठाने वालों की अब खैर नहीं होगी। ऐसे लोगों के विरुद्ध अब नगर निगम जनवरी से भौतिक सत्यापन की कार्रवाई करने जा रहा। गलत असेसमेंट पर संबंधित भवन मालिक से चार गुना जुर्माना वसूला जाएगा। 

महापौर सुनील उनियाल गामा ने सोमवार को नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे को करदाताओं की ओर से दी गई पत्रवलियों की जांच के आदेश दिए। निगम प्रशासन ने बीते दिनों ही हाउस टैक्स की नई दरें लागू की हैं। जिसमें मासिक दरों में 45 से 225 रुपये प्रति वर्ग फुट तक की वृद्धि की गई है। 

महापौर ने टैक्स की समीक्षा बैठक के दौरान पत्रवलियों की जांच के बाद इनका आगामी जनवरी से भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। नगर निगम ने वर्ष 2014 में सेल्फ असेसमेंट प्रणाली लागू की थी। जिसमें भवन मालिक खुद अपने भवन का असेसमेंट कर टैक्स निर्धारण करता है, पर अभी तक निगम ने एक बार भी सत्यापन की जहमत नहीं उठाई। भवन स्वामी द्वारा जो जानकारी दी जाती है, उसी आधार पर निगम हाउस टैक्स वसूल कर रहा, लेकिन नए महापौर ने इस पर अंकुश लगाने की बात कही है। नगर आयुक्त ने बताया कि हाउस टैक्स की दरों को निर्धारित मानकों के अनुसार जांचा जाएगा। 

हर 15 दिन में अतिक्रमण की सुनवाई 

महापौर ने नगर निगम के बढ़े दायरे के साथ ही वहां सामने आ रही अतिक्रमण की शिकायतों पर नगर निगम में हर पंद्रह दिन में शिविर लगाने के निर्देश दिए। गामा ने कहा कि शहर का दायरा 60 से बढ़कर 100 वार्डों का हो चुका है। शामिल 40 नए वार्डों में अतिक्रमण की शिकायतें आ रही हैं। उन्होंने बताया कि शिकायत करने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। 

यह भी पढ़ें: देहरादून नगर निगम क्षेत्र में बढ़ा हाउस टैक्स, जानिए

यह भी पढ़ें: सीएम बोले, दून की सड़क मेट्रो परियोजना के लिहाज से उपयुक्त नहीं

यह भी पढ़ें: राजकीय मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल फैकल्टी के वेतन में 40 हजार तक वृद्धि

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।