विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नर्सिंग-पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

By Edited By:
Published: Sun, 01 Jul 2018 09:49 PM (IST)Updated: Tue, 03 Jul 2018 05:14 PM (IST)

प्रदेश में जीएनएम, एएनएम, बीएससी नर्सिग, पैरामेडिकल, पोस्ट बेसिक नर्सिग और एमएससी नर्सिग में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा के आवेदन प्रक्रिया रविवार) शाम शुरू कर दी गई।

नर्सिंग-पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू
नर्सिंग-पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

देहरादून, [जेएनएन]: प्रदेश में जीएनएम, एएनएम, बीएससी नर्सिग, पैरामेडिकल, पोस्ट बेसिक नर्सिग और एमएससी नर्सिग में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा के आवेदन प्रक्रिया रविवार) शाम शुरू कर दी गई। इसका विस्तृत नोटिफिकेशन भी वेबसाइट पर डाल दिया गया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन पूर्व वह तमाम नियम-शर्ते ध्यान से पढ़ लें। एएनएम व जीएनएम में अभ्यर्थी दोनों के लिए भी आवेदन कर सकता है, बशर्ते वह इसके लिए अर्हता रखता हो। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भरते वक्त उन्हें दोनों परीक्षाओं में विषय में वांछित सूचनाएं देनी होंगी। साथ ही परीक्षा में शामिल होने के लिए दिए गए विकल्पों के अनुरूप शुल्क भी अदा करना होगा। विवि ने यह भी स्पष्ट किया है कि दोनों परीक्षाएं एक ही दिन पर अलग अलग समय पर आयोजित होंगी। ऐसे में कोई अभ्यर्थी दोनों पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर रहा है तो एक ही परीक्षा केंद्र का विकल्प भरें। सीट छोड़ने को लेकर भी नियम स्पष्ट हैं। यदि कोई अभ्यर्थी प्रथम काउंसिलिंग में आवंटित सीट पर प्रवेश लेने के बाद सीट छोड़ना चाहता है तो द्वितीय काउंसिलिंग से पूर्व संस्थान के प्राचार्य के माध्यम से सूचना काउंसिलिंग बोर्ड को देनी होगी। इस स्थिति में उसके द्वारा जमा शुल्क में एक हजार रुपये की कटौती कर शेष राशि संस्थान वापस करेगा। इसके अतिरिक्त संस्थान में उपभोग की गई सेवाओं (छात्रवास, मेस आदि ) के सापेक्ष भी धनराशि काटी जाएगी। यदि अभ्यर्थी द्वितीय काउंसिलिंग व प्रतिक्षा सूची के आधार पर आवंटित संस्थान में प्रवेश लेने के बाद सीट छोड़ता है तो इस दशा में रिक्त सीट के विरुद्ध किसी अन्य अभ्यर्थी के प्रवेश पर ही शुल्क वापस किया जाएगा। अन्यथा इसे जब्त कर लिया जाएगा। विवि ने यह भी साफ किया है कि फॉर्म भरने के बाद श्रेणी में परिवर्तन स्वीकार्य नहीं होगा। मुक्त विद्यालय के छात्रों को भी प्रवेश परीक्षा के लिए अर्ह माना गया है।

यहां होंगे परीक्षा केंद्र

  • एएनएम-जीएनएम: देहरादून, श्रीनगर, नई टिहरी, हल्द्वानी, पिथौरागढ़ व अल्मोड़ा।
  • एमएससी, बीएससी, पोस्ट बेसिक नर्सिग व बीएससी पैरामेडिकल:देहरादून व हल्द्वानी
  • यहा करेंगे ऑनलाइन आवेदन: www.hnbumu.ac.in

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड के अशासकीय विद्यालयों में नियुक्तियों का रास्ता हुआ साफ

य‍ह भी पढ़ें: दो संस्कृत आवासीय विद्यालयों की मिलेगी सौगात, पतंजलि करेगा मदद 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।