विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सामूहिक अवकाश में शिरकत न करने वाले कार्मिकों को मिलेगा एक दिन का वेतन

By Edited By:
Published: Thu, 07 Feb 2019 09:00 PM (IST)Updated: Fri, 08 Feb 2019 12:25 PM (IST)

उत्तराखंड अधिकारी-कर्मचारी-शिक्षक समन्वय समिति के सामूहिक अवकाश कार्यक्रम में शिरकत न करने वाले कर्मचारियों को अब 31 जनवरी का वेतन देने की तैयारी शुरू हो गई है।

सामूहिक अवकाश में शिरकत न करने वाले कार्मिकों को मिलेगा एक दिन का वेतन
सामूहिक अवकाश में शिरकत न करने वाले कार्मिकों को मिलेगा एक दिन का वेतन

देहरादून, राज्य ब्यूरो। उत्तराखंड अधिकारी-कर्मचारी-शिक्षक समन्वय समिति के सामूहिक अवकाश कार्यक्रम में शिरकत न करने वाले कर्मचारियों को अब 31 जनवरी का वेतन देने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए सभी विभागीय सचिवों व विभागाध्यक्षों द्वारा प्रमाणित प्रति के आधार पर इनकी सूची संबंधित कोषागारों को भेजी जा रही है ताकि उपस्थिति कर्मचारियों को एक दिन का वेतन दिया जा सके। 

हालांकि, इस सूची में कई ऐसे नाम भी थे जिनकी बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं लगी थी, लेकिन विभागीय सचिवों ने उस दिन उनके द्वारा किए गए कार्य के आधार पर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित की है। 

शासन ने बीते रोज प्रदेश के सभी राज्य कर्मचारियों का 30 दिन का वेतन जारी किया था। दरअसल, विभागों द्वारा माह की 25 तारीख से पहले ही वेतन बनाकर कोषागारों को भेज दिए जाते हैं। इस बार कर्मचारी संगठनों ने दस सूत्रीय मांगों को लेकर 31 जनवरी को सामूहिक अवकाश रखा था। वहीं, सरकार ने भी इस पर सख्ती दिखाते हुए नो वर्क नो पे का आदेश जारी किया था। 

कोषागारों को भेजे गए आदेश में यह स्पष्ट किया गया था कि जो कर्मचारी उस दिन अवकाश पर रहेगा उसका एक दिन का वेतन काट दिया जाएगा। इस कारण विभागों के सामने नए सिरे से वेतन बनाने की स्थिति पैदा हो गई थी। नतीजतन पांच फरवरी तक विभागों में वेतन जारी नहीं हो पाया था। 

छह फरवरी को कर्मचारियों के खातों में वेतन आया, लेकिन वह भी एक दिन का कटा हुआ। इस पर उत्तराखंड अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक समन्वय समिति ने रोष भी जताया था। अब सचिवालय में विभागीय सचिवों द्वारा सत्यापित सूची सचिवालय प्रशासन को भेजी जा रही है। 

हालांकि, इन सूचियों में कई नाम ऐसे भी हैं जिनकी बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं है, लेकिन विभागीय सचिव उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कर रहे हैं। यह सूची आगे कर्मचारियों का एक दिन का वेतन भेजने को भेजी जा रही हैं ताकि कर्मचारियों का एक दिन का वेतन बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों का रुका एक दिन का वेतन, कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, हड़ताल पर होगा पुनर्विचार

यह भी पढ़ें: आंदोलनकारियों ने किया सीएम आवास कूच, पुलिस से हुई नोकझोंक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।