यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पिकअप वाहन खाई में गिरा, एक की मौत; दो घायल
कोटी कनासर से विकासनगर जा रहा पिकअप वाहन त्यूनी-चकराता-मसूरी हाईवे पर अनियंत्रित होकर सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि चा ...और पढ़ें

विकासनगर, [जेएनएन]: कोटी कनासर से विकासनगर जा रहा पिकअप वाहन त्यूनी-चकराता-मसूरी हाईवे पर अनियंत्रित होकर सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो लोग घायल हो गए।
हादसा सुबह करीब पांच बजे लोखंडी के असमाड़ टक्कर के पास हुआ। हादसे में वाहन सवार सियाराम (33) पुत्र धूम सिंह निवासी जादी चकराता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वाहन चालक कपिल पुत्र अमर सिंह निवासी रोटा त्यूनी व मुकेश पुत्र पंचम दास निवासी भंदराली गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने खाई से घायलों के साथ ही मतृक के शव को बाहर निकाला। घायलों की सीएचसी चकराता भेजा गया है। नायब तहसीलदार पूरण सिंह तोमर ने कहा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।