विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेब से लदा पिकअप वाहन खाई में गिरा, एक की मौत Dehradun News

By BhanuEdited By:
Updated: Thu, 25 Jul 2019 08:56 PM (IST)

हिमाचल के नेरुवा से सेब भरकर देहरादून मंडी जा रहा पिकअप वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति घायल है।

सेब से लदा पिकअप वाहन खाई में गिरा, एक की मौत Dehradun News
सेब से लदा पिकअप वाहन खाई में गिरा, एक की मौत Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। हिमाचल के नेरवा से सेब लेकर देहरादून मंडी आ रहा लोडर पिकअप वाहन हरिपुर-मीनस-त्यूणी मार्ग पर क्वानू के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वाहन में सवार हिमाचल निवासी एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि, चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें लदा लाखों का सेब भी बर्बाद हो गया। राजस्व पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों की मदद से खाई में फंसे शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी विकासनगर ले गए। 

जानकारी के अनुसार गुरुवार को हिमाचल के नेरवा क्षेत्र से सेब लेकर देहरादून मंडी के लिए चला लोडर वाहन हरिपुर-मीनस-त्यूणी मार्ग पर क्वानू से टिकरधार के बीच में हटूधार नामक जगह के पास अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में पलट गया। हादसे में वाहन सवार अमर सिंह (58) पुत्र सादीराम निवासी  घुंटाडी-नेरवा तहसील चौपाल, जिला शिमला-हिमाचल प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हिमाचल के नेरवा-चौपाल निवासी वाहन चालक गुमान सिंह माल्टा गंभीर रूप से घायल  हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची  राजस्व पुलिस चकराता ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर खाई में फंसे शव को किसी तरह बाहर निकाला। बरसात के कारण राजस्व पुलिस और स्थानीय लोगों को रेस्क्यू में काफी परेशानी हुई।

तहसीलदार चकराता कुंवर सिंह नेगी ने बताया हादसे में घायल वाहन चालक गुमान सिंह को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र क्वानू में प्राथमिक उपचार के बाद उसके साथी नेरवा हिमाचल लेकर चले गए। तहसीलदार ने कहा कि घटना की सूचना मृतक के परिजनों और संबंधित थाना पुलिस हिमाचल को कर दी गई है। वहीं राजस्व उपनिरीक्षक क्वानू क्षेत्र रोशन लाल शर्मा को हादसे के कारणों का पता लगाने के निर्देश दिए है।

यह भी पढ़ें: यमुनोत्री के दर्शन कर लौट रहे हरियाणा के तीर्थयात्री की कार खाई में गिरी, मौत

यह भी पढ़ें: चंबा के निकट खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल

यह भी पढ़ें: ड्राइवर और कंडक्टर की लड़ाई से गई तीन लोगों की जान, जानिए कैसे