विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बदरीनाथ हाइवे पर ट्रक खाई में गिरा, हेल्पर की मौत

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 09 Dec 2017 11:26 AM (IST)Updated: Sat, 09 Dec 2017 10:47 PM (IST)

बदरीनाथ हाईवे पर मुनिकी रेती थाना क्षेत्र में एक ट्रक के खाई में गिरने से हेल्पर की दबने से मौत ...और पढ़ें

बदरीनाथ हाइवे पर ट्रक खाई में गिरा, हेल्पर की मौत
बदरीनाथ हाइवे पर ट्रक खाई में गिरा, हेल्पर की मौत

ऋषिकेश, [जेएनएन]: मुनिकी रेती थाना क्षेत्र में एक ट्रक के खाई में गिरने से हेल्पर की दबने से मौत हो गई, जबकि घायल चालक को ऋषिकेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

हादसा बदरीनाथ हाइवे में ब्यासी से करीब तीन किलोमीटर पहले गुजर डेरा के बैंड के पास हुआ। गत रात ट्रक ऋषिकेश के रुद्रप्रयाग के लिए सीमेंट लेकर रवाना हुआ था। 

गुजर डेरा के पास बैंड से चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक करीब 125 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल वाहन चालक चंद्रमोहन सिंह (25 वर्ष) पुत्र रणवीर सिंह नेगी निवासी तिवड़ी थाना अगस्तमुनि रुद्रप्रयाग को 108 एंबुलेंस के जरिये ऋषिकेश अस्पताल पहुंचाया। 

हादसे में हेल्पर सुदर्शन पुत्र मदन सिंह नेगी (28) निवासी तिवड़ी थाना अगस्तमुनि रुद्रप्रयाग की ट्रक के नीचे दबने से मौत हो गई। रात्रि में अंधेरा होने के कारण मृतक का शव नही निकाला जा सका था। सुबह फायर सर्विस के जवानों की मदद से शव को निकाला जा सका। 

यह भी पढ़ें: लोहाघाट में कार खाई में गिरी, दो की मौत; तीन घायल

यह भी पढ़ें: अल्मोड़ा में दो सड़क हादसों में चार शिक्षकों समेत छह की मौत

यह भी पढ़ें: रामनगर में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।