विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक पदाधिकारी 50 महिलाओं को पार्टी से जोड़े: जसविंदर कौर Dehradun News

By Raksha PanthariEdited By:
Updated: Sun, 17 Nov 2019 01:59 PM (IST)

महिला कांग्रेस प्रभारी परविंदर कौर ने महिला कांग्रेस कार्यकारिणी और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रत्येक पदाधिकारी अपने-अपने अपने क्षेत्रों में 50 नई महिलाओं को पार्टी से जोड़े।

एक पदाधिकारी 50 महिलाओं को पार्टी से जोड़े: जसविंदर कौर Dehradun News
एक पदाधिकारी 50 महिलाओं को पार्टी से जोड़े: जसविंदर कौर Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड महिला कांग्रेस प्रभारी परविंदर कौर ने महिला कांग्रेस कार्यकारिणी और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रत्येक पदाधिकारी अपने-अपने अपने क्षेत्रों में 50 नई महिलाओं को पार्टी से जोड़े। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर लक्ष्य के साथ काम करने की जरूरत है। 

शनिवार को राजपुर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि उत्तराखंड महिला कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि देश में बेरोजगारी, महंगाई, महिला उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। लेकिन केंद्र सरकार लोगों को झूठे सब्जबाग दिखाकर वाहवाही लूटने का काम कर रही है। इसलिए हमारी जिम्मेदारी है कि जनता के बीच जाकर भाजपा का असली चेहरा उजागर किया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की प्रदेश सरकार हर मोर्च में विफल रही है। 

प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरिता आर्य ने कहा कि भाजपा ने देश की जनता के साथ जो वादे किए थे उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। मंहगाई से जनता त्रस्त है और सरकार ऊंची विकास दर की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर कांग्रेस की रीति-नीति से परिचित करना होगा साथ ही भाजपा की पोल खोलनी होगी।

यह भी पढ़ें: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने टीएचडीसी के निजीकरण को नकारा

बैठक में महिला महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन, प्रदेश उपाध्यक्ष नजमा खान, प्रदेश प्रवक्ता चंद्रकला नेगी, बाला शर्मा, शशि वर्मा, राधा चौहान, अनुराधा तिवाड़ी, विमला पांडे, जेवाखान, रंजना रावत आदि उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ें: ई-कैबिनेट बैठक को लेकर इंतजार लंबा होने के आसार, ई-ऑफिस पर तेजी से काम