यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इस तकनीक से अब बिना ऑपरेशन होगा इलाज, जानिए Dehradun News
महिलाएं अब बिना ऑपरेशन कई बीमारियों से मुक्ति पा सकती हैं। इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तकनीक के जरिए अब इलाज बिना ऑपरेशन इलाज संभव है।

देहरादून, जेएनएन। पेशाब पर नियंत्रण खो देने और योनी के ढीलेपन की समस्या से पीड़ित महिलाएं अब बिना ऑपरेशन भी इन बीमारियों से मुक्ति पा सकती हैं। महिला रोग विशेषज्ञ और आइवीएफ विशेषज्ञ डॉ. प्रीति जिंदल ने रविवार को राजपुर रोड स्थित होटल में हुई पत्रकार वार्ता में बताया कि 50 प्रतिशत महिलाएं एक खास उम्र के बाद इस समस्या से जूझती हैं।
डॉ. जिंदल ने बताया कि ऐसा अक्सर बच्चे पैदा होने के बाद या उम्र के लिहाज से हार्मोन में तब्दीली के कारण होता है। इस बीमारी का इलाज इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तकनीक (हाईफेम) के जरिए हो सकता है। इसमें किसी भी किस्म के ऑपरेशन या चीरफाड़ की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि हाईली फोक्सड इलैक्ट्रोमैगनेटिक टेक्नोलॉजी (एमसैला) टच क्लीनिक मोहाली में शुरू हो चुका है। यह इस तकनीक से इलाज करने वाला देश का पहला अस्पताल है।

