विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिले में डेंगू का प्रकोप, रोकथाम के लिए हर स्तर पर उठाए जा रहे कदम; खाली बर्तनों में पानी एकत्र न करने की अपील

By Sukant mamgainEdited By: riya.pandey
Published: Fri, 21 Jul 2023 08:52 PM (GMT+05:30)

डेंगू की बीमारी फैलाने वाले एडीज मच्छर की सक्रियता कम होने का नाम नहीं ले रही है। देहरादून में इसका ...और पढ़ें

जिले में डेंगू के प्रकोप से बचाव के लिए रोकथाम के हर स्तर पर उठाए जा रहे कदम
जिले में डेंगू के प्रकोप से बचाव के लिए रोकथाम के हर स्तर पर उठाए जा रहे कदम

जागरण संवाददाता, देहरादून: डेंगू की बीमारी फैलाने वाले एडीज मच्छर की सक्रियता कम होने का नाम नहीं ले रही है। देहरादून में इसका असर कुछ ज्यादा है। यहां पर रोजाना डेंगू के नए मामले मिल रहे हैं। शुक्रवार को भी जनपद में पांच और लोग में डेंगू की पुष्टि हुई है।

रेसकोर्स, पटेलनगर, नथुवावाला, राजावाला व चकतुनवाला में एक-एक व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें से दो-दो मरीज श्री महंत इंदिरेश अस्पताल व कोरोनेशन अस्पताल में और एक मरीज कैलाश अस्पताल में भर्ती है।

जिले में डेंगू के 72 मामले

बता दें कि अभी तक जनपद में डेंगू के 72 मामले मिल चुके हैं। अच्छी बात यह है कि डेंगू के अभी तक आए मामले गंभीर प्रकृति के नहीं हैं। कुल मामलों में से 54 मरीज स्वस्थ्य भी हो चुके हैं, जबकि अन्य अलग-अलग अस्पतालों में या घर पर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। बहरहाल डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए सैंपलिंग बढ़ाई जा रही है। शुक्रवार को भी एलाइजा जांच को 185 सैंपल लिए गए।

रोकथाम के लिए हर स्तर पर उठाए जा रहे कदम

स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के अधिकारियों का दावा है कि डेंगू की रोकथाम के लिए हर स्तर पर कदम उठाए जा रहे हैं। बीमारी से बचाव को लेकर लोग को जागरूक किया जा रहा है। जिन स्थानों पर मच्छर का लार्वा मिल रहा है उसे मौके पर ही नष्ट किया जा रहा है।

घर व आसपास खाली बर्तनों में पानी एकत्र न होने की अपील

लोग से अपील की जा रही है कि वह अपने घर व आसपास खाली बर्तनों में पानी एकत्र न होनें दे, क्योंकि डेंगू का मच्छर रुके हुए साफ पानी मे पनपता है। स्वच्छता के प्रति लापरवाही बरतने वालों का चालान काटा जा रहा है। डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में नियमित रूप से फागिंग व दवा का छिड़काव किया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।