विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फुटबाल मैच में पछवादून एफसी ने देहरा इलेवन को हराया

By BhanuEdited By:
Updated: Tue, 02 Jan 2018 10:53 PM (IST)

स्वर्गीय अमर बहादुर गुरुंग मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट में पछवादून एफसी ने मैच जीतकर पूरे अंक हासिल किए। कड़े संघर्ष में इस टीम ने देहरा इलेवन को 2-1 से पराजित किया।

फुटबाल मैच में पछवादून एफसी ने देहरा इलेवन को हराया
फुटबाल मैच में पछवादून एफसी ने देहरा इलेवन को हराया

देहरादून, [जेएनएन]: स्वर्गीय अमर बहादुर गुरुंग मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट में पछवादून एफसी ने मैच जीतकर पूरे अंक हासिल किए। कड़े संघर्ष में इस टीम ने देहरा इलेवन को 2-1 से पराजित किया।  

गोर्खा मिलिट्री इंटर कॉलेज में पछवादून एफसी और देहरा इलेवन के बीच मैच खेला गया। मैच के सातवें मिनट में ही पछवादून एफसी के चाऊ ने गोल दागकर खाता खोला। पहले हाफ में पछवादून एफसी की यही बढ़त कायम रही। 

दूसरे हाफ के 40वें मिनट में पछवादून एफसी के ही फॉरवर्ड अमित भट्ट ने गोल दागकर बढ़त का अंतर 2-0 कर दिया। मैच में पिछड़ रही देहरा इलेवन के सुशांत ने 45वें मिनट में गोल दागकर कुछ राहत दिलाई। 

इसके बाद भी मैच का स्कोर बराबर करने के लिए देहरा इलेवन ने कई प्रयास किए, लेकिन वे सफलता नही मिली और पछवादून एफसी ने 2-1 से मैच अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़ें: रोमांचक क्रिकेट मैच में इनकम टैक्स दो रन से जीती

यह भी पढ़ें: रुड़की को हराकर देहरादून बना क्रिकेट का विजेता 

यह भी पढ़ें: अभिमन्यु क्रिकेट ऐकेडमी ने राइजिंग स्टार को हराया