विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आज संसद भी गंगा की तरह हो गई है प्रदूषित : डॉ. मुरली मनोहर जोशी

By Edited By:
Published: Sat, 01 Dec 2018 03:00 AM (IST)Updated: Sat, 01 Dec 2018 08:56 PM (IST)

वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि आज संसद भी गंगा की तरह प्रदूषित हो गई है। यह चिंता का विषय है।

आज संसद भी गंगा की तरह हो गई है प्रदूषित : डॉ. मुरली मनोहर जोशी
आज संसद भी गंगा की तरह हो गई है प्रदूषित : डॉ. मुरली मनोहर जोशी

देहरादून, जेएनएन। वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि 'आज संसद भी गंगा की तरह प्रदूषित हो गई है।' उन्होंने कहा कि जैसे कभी गंगा स्वच्छ और निर्मल थी, उसी तरह संसद भी मर्यादित और मानवीय मूल्यों से परिपूर्ण थी, लेकिन वक्त के साथ इसमें गिरावट आई है। यह चिंता का विषय है।

शुक्रवार को दून विश्वविद्यालय के पहले दीक्षा समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. जोशी ने हिमालय की महता व बढ़ते पर्यावरणीय संकट पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हिमालय की रक्षा को उत्तराखंड को आगे आना होगा। उत्तराखंड को हिमालय की जलवायु संरक्षण की समग्र नीति बनाकर केंद्र सरकार के समक्ष उठाना चाहिए।

पुराने दिनों की याद करते हुए डॉ. जोशी ने कहा कि वर्ष 1977 में जब उन्होंने अल्मोड़ा से अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ा था तो उस समय उत्तराखंड में गंगा सहित अन्य नदियां स्वच्छ व निर्मल थी, लेकिन आज गंगा न केवल प्रदूषित हो गई है, बल्कि इसमें आर्सेनिक की मात्रा बढ़ती जा रही है जो मानव के लिए ही नहीं बल्कि जीव-जन्तुओं एवं कृषि के लिए भी नुकसान दायक हैं।

उन्होंने सुझाव दिया कि दून विवि गंगा में बढ़ते आर्सेनिक पर शोध कर इसके रोकथाम के उपाय सुझाने चाहिएं। हिमालय को सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए डॉ. जोशी ने कहा कि चीन हमारे प्रति अच्छी भावना नहीं रखता है। उसने ब्रह्मपुत्र नदी के स्रोत पर बांध बना दिया है। इसलिए हिमालय से निकलनी वाली नदियों के संव‌र्द्धन एवं संरक्षण के लिए उत्तराखंड को सजग एवं समर्पित रहना होगा।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान को अपना नाम आतंकिस्तान कर लेना चाहिए: शाहनवाज हुसैन

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में जल्द हो सकता है त्रिवेंद्र के मंत्रिमंडल का विस्तार

यह भी पढ़ें: निशंक बोले, राममंदिर का देश में माहौल; बाबर से नहीं जुड़ना चाहते देश के मुसलमान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।