विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतीय सैन्य अकादमी में इस दिन होगी पासिंग आउट परेड

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 17 May 2018 03:55 PM (IST)Updated: Fri, 18 May 2018 07:00 AM (IST)

नौ जून को देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) की पासिंग आउट परेड होगी। पासिंग आउट परेड को लेकर अकादमी में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

भारतीय सैन्य अकादमी में इस दिन होगी पासिंग आउट परेड
भारतीय सैन्य अकादमी में इस दिन होगी पासिंग आउट परेड

देहरादून, [जेएनएन]: भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) की पासिंग आउट परेड नौ जून को होगी। इसी कड़ी में एक जून को एसीसी विंग की ग्रेजुएशन सेरेमनी होगी। छह जून को अवार्ड सेरेमनी और सात जून को कमांडेंट परेड का आयोजन होगा।

पासिंग आउट परेड को लेकर अकादमी में तैयारियां शुरू हो गई हैं। देश-विदेश के मेहमानों, सेना के उच्चाधिकारियों और कैडेटों के परिजनों की मौजूदगी में होने वाली परेड को अकादमी प्रशासन यादगार बनाने में जुटा है। सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। बता दें कि अकादमी में साल में दो बार, जून व दिसंबर में पासिंग आउट परेड होती है। परेड माह के द्वितीय शनिवार को आयोजित होती रही है। स्थापना से लेकर अब तक अकादमी देश-विदेश की सेना को 60 हजार से अधिक युवा अफसर दे चुकी है। इनमें मित्र देशों को मिले सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: भारतीय सैन्य अकादमी ने धूमधाम से मनाया अपना 85वां स्थापना दिवस

यह भी पढ़ें: आइएमए की कमान संभालेंगे यह नए कमांडेंट, अनुभव के हैं धनी

यह भी पढ़ें: भारतीय सैन्य अकादमी में मिले कई रोचक किस्से

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।