Border 2 फिल्म देखने के बाद देशभक्ति का जज्ज्बा, 'भारत माता की जय' नारों के गूंज उठा देहरादून
देहरादून में सनी देओल अभिनीत 'बॉर्डर-2' की रिलीज पर दर्शकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शुक्रवार को भारी बारिश के बावजूद सिनेमाघरों में सुबह से र ...और पढ़ें

शहर के विभिन्न सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म को देखने के लिए उमड़े लोग। जागरण
HighLights
देहरादून में 'बॉर्डर-2' के सभी शो रहे हाउसफुल
दर्शकों ने 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए
फिल्म में भारतीय सेना की वीरता और देशभक्ति का संदेश
जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में फिल्माई गई सनी दओल अभिनीत फिल्म बॉर्डर-2 शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। दून के सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए सुबह से लेकर शाम तक विभिन्न शोर में भीड़ उमड़ी रही। कई शो हाउसफुल रहे। फिल्म देखने के बाद बाहर भी दर्शकों के देशभक्ति का पूरा जज्बा नजर आया। वंदे मातरम और भारत माता के जयकारों से सिनेमाघर परिसर गूंज उठे। दर्शकों ने युवाओं के लिए प्रेरणा का संदेश वाली फिल्म बताया।
शुक्रवार वर्षा के बाद भी सुबह नौ बजे से लेकर रात तक देहरादून के सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए लोगों में उत्साह दिखा। कइयों ने पहले दिन ही आनलाइन बुक करा दी थी। सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की पूरी तैयारियों की गई। वर्ष 1997 में आई बॉर्डर का दूसरा पार्ट के रूप में यह फिल्म सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, और अहान शेट्टी जैसे स्टार्स के साथ दर्शकों के बीच देशभक्ति और युद्ध की कहानी लेकर आई। दर्शकों का कहना था कि फिल्म में खासतौर पर तीनों भारतीय सेना की वीरता को एकसाथ दिखाया गया। फिल्म में बेहतरीन एक्शन के साथ गाने भी अच्छे हैं।
गदर और बॉर्डर सनी देओ की खास फिल्म हैं जिन्हें हम सभी काफी पसंद करते हैं। इसलिए बॉर्डर-2 को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म का एक एक सीन देशभक्ति का भाव दिखाता है। -अनिल, आइटी पार्क
हम सभी फिल्म देखने के लिए आए हैं। यह देशभक्ति की भावना को और मजबूत करती है। इस फिल्म में सनी देओल ने लेफ्टिनेंट की भूमिका निभाई है। बार्ड की तरह बॉर्डर-2 में सनी देओल की भूमिका और जिम्मेदारी काफी पसंद आई। -अंकित, दुर्गा एन्क्लेव
फिल्म में बॉर्डर की जिंदगी को वास्तविकता से दिखाया गया है। हम सभी इस फिल्म को देखने के लिए बेहतर आतुर थे। फिल्म के हर सीन बेहतर हैं। परिवार के सभी सदस्यों को इस फिल्म को देखनी चाहिए। -रचना, शांति विहार रायपुर
हमारे लिए इस फिल्म को देखना इसलिए भी जरूरी था कि इसकी शूटिंग देरहादून में ही हुई। यहां के कई दृश्य देखे तो मन में उत्साह और भी बढ गया। फिल्म में हर एक ने बेहतर किरदार निभाया और डायलाग ने तो फिल्म में जान ही डाल दी। - नवीन, रायपुर
इस फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर जारी होने के बाद से ही इंतजार था कि फिल्म कब रिलीज होगी। आज फिल्म को पूरा देखा और हर एक डायलाग और युद्ध के दृश्य ने देशभक्ति के जोश को और भी बढ़ा दिया। साधिका भीम मुंजाल, चमन विहार
इस तरह की फिल्में कभी कभार बनती हैं। यह युवाओं के लिए जिनती प्रेरणादायक है उतनी ही ज्यादा देश के प्रति एकजुटता का भी संदेश देती है। भारतवासियों की एकता की वजह से ही देश सशक्त है और आगे बढ़ रहा है।- शुभम, ओल्ड सर्वे रोड
फिल्म के गाने भी काफी अच्छे लगे। मन करता है कि एक बार दोबारा इन गानों को सुन लूं। हम सभी इस फिल्म के लिए बेबब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म देखने के बाद दोस्त भी फोन कर रिएक्शन पूछ रहे हैं। हम सभी काफी खुश हैं।- आशीष, मोहिनी रोड
फिल्म में सनी देओल के साथ ही सभी बेहतरीन अभिनय कर दर्शकों के मन में छा गए। हमें गर्व है कि इस तरह की फिल्मों को देखने के लिए इतनी भीड़ लग रही है और इससे ज्यादा लोगों में देशभक्ति के प्रति उत्साह है। -गौरिका भीम मुंजाल, चमन विहारयह भी पढ़ें- बॉर्डर-2 रिलीज: शूटिंग के दौरान देहरादून बना था मिनी बॉर्डर, अब एडवांस बुकिंग से सिनेमाघर गुलजार