विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लोकसभा चुनाव में जितने वोट मिले, उतने सदस्य बनाएगी भाजपा

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Mon, 01 Jul 2019 09:36 AM (IST)

प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों और विधायकों ने कहा कि चुनाव में भाजपा को जितने वोट मिले हैं उतने लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से जोड़ा जाएगा।

लोकसभा चुनाव में जितने वोट मिले, उतने सदस्य बनाएगी भाजपा
लोकसभा चुनाव में जितने वोट मिले, उतने सदस्य बनाएगी भाजपा

देहरादून, जेएनएन। लोकसभा चुनाव में भाजपा को जितने वोट मिले हैं, उतने लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से जोड़ा जाएगा। इसके लिए हाईकमान ने प्रत्येक जिले को अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाने को कहा गया है। 

भारतीय जनता पार्टी देहरादून जनपद की कार्यकारिणी की बैठक में जुटे प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों और विधायकों ने उक्त बातें कहीं। नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल ने कहा कि राज्य में पहले 15 लाख सदस्य थे, इस बार लक्ष्य 18 लाख का रखा गया है। इस मौके पर देहरादून जनपद के अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने हर सदस्य से इस अभियान में भागीदारी की अपील की। 

उन्होंने सभी मंडलों में सदस्यता प्रमुख व सहप्रमुखों को अभियान में विशेष जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। बैठक में प्रदेश महामंत्री व प्रदेश सदस्यता प्रमुख खजान दास ने अभियान को पूर्ण समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा से सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर, प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुमलता कंडवाल, पूर्व जिला पंचातय अध्यक्ष मधु चौहान, जिला महामंत्री सुरेश कंडवाल व अरुण मित्तल, करण वोहरा, प्रेमचंद, अनीता, सूरत सिंह चौहान, जिलामीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, विजय भट्ट, सरवन प्रधान, विपुल मंडोली, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़ सीट के उपचुनाव में यह प्रयोग दोहरा सकती है भाजपा, पढ़िए खबर

यह भी पढ़ें: छह जुलाई से शुरू होगा भाजपा का सदस्यता अभियान, मिस कॉल दे बन सकते हैं सदस्य