PM Modi Dehradun Visit: देहरादून पहुंचे पीएम मोदी, एफआरआई में उमड़ी इतनी भीड़; टूटे सारे रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देहरादून पहुंचे। फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) में उनकी रैली में भारी भीड़ उमड़ी, जिसमें लोगों की ...और पढ़ें

अभिसूचना के अनुमान के अनुसार भीड़ एक लाख पार। Jagran
HighLights
पीएम मोदी का देहरादून दौरा
एफआरआई रैली में भारी भीड़
विकास के लिए प्रतिबद्धता
जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देहरादून पहुंचे। वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) स्थित समारोह स्थल में पीएम मोदी ने जनता को संबोधित किया। वहीं पीएम मोदी की एक झलक के लिए लोगा लालायित दिखे। उन्हें सुनने के लिए एक लाख से ज्यादा लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
अभिसूचना के अनुमान के अनुसार पीएम मोदी को सुनने पहुंची भीड़ की संख्या एक लाख पार हो गई। यह राज्य के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ी भीड़ वाला आयोजन माना जा रहा। इससे पहले 70 से 80 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा था।
इससे पहले प्रधानमंत्री ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर लिखा है कि प्रकृति की गोद में बसी हमारी यह देवभूमि आज पर्यटन के साथ-साथ हर क्षेत्र में प्रगति की नई रफ्तार भर रही है। प्रदेश के इस विशेष अवसर पर मैं यहां के विनम्र, कर्मठ और देवतुल्य लोगों की सुख-समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
16वीं बार देवभूमि पधारे पीएम
अपने कार्यकाल के 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी 16वीं बार देवभूमि पधारे हैं। अपने हर दौरे में उन्होंने उत्तराखंड को नए शिखर पर ले जाने का संकल्प दोहरा कर अनेक विकास योजनाओं की सौगात दी हैं। राज्य को अब तक मिल चुकी एक लाख करोड़ से अधिक की विकास योजनाएं इसका उदाहरण है।
प्रधानमंत्री का कार्यक्रम
उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार सुबह 11 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वायु सेना के विशेष हेलीकाप्टर से इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आइएमए) पहुंचें। वहां से सड़क मार्ग से वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) स्थित समारोह स्थल पहुंचे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।