यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CM Dhami Birthday: उत्तराखंड मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर PM मोदी, गृह मंत्री शाह समेत अन्य राजनेताओं ने दी बधाई
Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami Birthday उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज 16 सिंतबर को जन्मदिन है। इस अवसर पर आज प्रधानम ...और पढ़ें

HighLights
- आज उत्तराखंड में मनाया जा रहा है सीएम धामी का जन्मदिन
- पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई राजनेताओं ने दी बधाई
- मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर केदार में विशेष पूजा
देहरादून, जागरण ऑनलाइन डेस्क। Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami Birthday: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज यानी 16 सिंतबर को जन्मदिन है। सीएम के जन्मदिन को प्रदेश में कई स्थानों पर धूमधाम से मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर पौधारोपण कर उनके दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah), उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath), हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Haryana CM Manohar Lal Khattar) समेत कई राजनेताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) को जन्मदिन पर ट्वीट के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड सीएम धामी को दी जन्मदिन की बधाई
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए एक ट्वीट किया है। ट्वीट में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि वह युवाओं की आकांक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए उत्तराखंड के विकास के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।
Birthday greetings to Uttarakhand CM Shri @pushkardhami Ji. He is making laudatory efforts for the development of Uttarakhand with a focus on the aspirations of the youth. Praying for his long and healthy life.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 16, 2023
पीएम मोदी की बधाई पर सीएम धामी ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद करते हुए कहा- आदरणीय प्रधानमंत्री आपके आशीष एवं स्नेहपूर्ण शुभकामनाओं के लिए हृदय की गहराइयों से आभार। आपके मार्गदर्शन में हम उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने हेतु निरंतर कार्य कर रहे हैं। उत्तराखंड के प्रति आपके विशेष लगाव एवं चुनौतियों का सामना करने में आपका सानिध्य मुझे सदैव "सशक्त उत्तराखंड" के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करता है।
खबरें और भी
आदरणीय प्रधानमंत्री जी आपके आशीष एवं स्नेहपूर्ण शुभकामनाओं के लिए हृदय की गहराइयों से आभार।
आपके मार्गदर्शन में हम उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने हेतु निरंतर कार्य कर रहे हैं। उत्तराखण्ड के प्रति आपके विशेष लगाव एवं चुनौतियों का सामना करने में आपका सानिध्य… https://t.co/vprvE7gnt0
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 16, 2023
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री ने भी सीएम धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और कहा- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। देवभूमि के विकास और जनता के कल्याण के लिए आप ऐसे ही निरंतर समर्पित भाव से कार्य करते रहें। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री @pushkardhami जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।
देवभूमि के विकास और जनता के कल्याण के लिए आप ऐसे ही निरंतर समर्पित भाव से कार्य करते रहें। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूँ।
— Amit Shah (@AmitShah) September 16, 2023
यूपी के सीएम योगी ने भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को दी बधाई
वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह के जन्मदिन के अवसर पर ट्वीट के जरिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट में कहा- कर्मठ राजनेता, कुशल वक्ता, देवभूमि उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! बाबा श्री केदारनाथ की कृपा आप पर बनी रहे।
कर्मठ राजनेता, कुशल वक्ता, देवभूमि उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!
बाबा श्री केदारनाथ जी की कृपा आप पर बनी रहे।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 16, 2023
हरियाणा सीएम खट्टर ने मुख्यमंत्री धामी को जन्मदिन की दी बधाई
वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी उत्तराखंड के सीएम को जन्मदिन की बधाई दी और ट्वीट में लिखा- देवभूमि उत्तराखंड के विकास एवं वहां के नागरिकों की समृद्धि और शांति हेतु निरंतर प्रयत्नशील, ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। बाबा केदार व भगवान बदरी विशाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की प्रार्थना करता हूं।
देवभूमि उत्तराखंड के विकास एवं वहाँ के नागरिकों की समृद्धि और शांति हेतु निरंतर प्रयत्नशील, ऊर्जावान मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं।
बाबा केदार व भगवान बद्री विशाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की प्रार्थना करता हूँ।
— Manohar Lal (@mlkhattar) September 16, 2023
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी सीएम धामी को दी बधाई
इसके अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उत्तराखंड के सीएम को ट्वीट के माध्यम से बधाई दी। ट्वीट में कहा गया है - देवभूमि उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री, साथी पुष्कर सिंह धामी आपको जन्मदिन की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा केदारनाथ की कृपा आप पर अनवरत बरसती रहे, आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों, यही कामना करता हूं।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी ट्वीट करके उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी। सीएम धामी ने सभी के शुभकामनाओं पर धन्यवाद करते हुए आभार जताया है।
मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर केदार में विशेष पूजा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने केदारनाथ धाम व बदरीनाथ धाम सहित मंदिर समिति के सभी प्रमुख मंदिरों में आज सुबह विशेष पूजा आयोजित की गई। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि यह आयोजन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को भी आयोजित होगी।