विकसित उत्तराखंड देश के विकास में देगा महत्वपूर्ण योगदान: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश की 26 वर्ष की विकास यात्रा की सराहना की। उन्होंने ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड की 26 वर्ष की विकास यात्रा की सराहना करते हुए विश्वास जताया है कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक बनाने का संकल्प तेजी से साकार हो रहा है।
राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि प्रदेश आध्यात्मिक विरासत और प्राकृतिक संपदा के संरक्षण के साथ आधारभूत ढांचे, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।
विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ता प्रदेश, देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में नौ नवंबर, 2000 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में उत्तराखंड के गठन को ऐतिहासिक अवसर बताते हुए प्रदेशवासियों के साहस और संकल्प को नमन किया।
उन्होंने कहा कि गंगा-यमुना के उद्गम स्थल, चारधाम, पंच केदार और पंच प्रयाग उत्तराखंड को विशिष्ट आध्यात्मिक पहचान देते हैं। उन्होंने प्रदेश में 11 हजार करोड़ रुपये से अधिक की चारधाम आल वेदर रोड परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
केदारनाथ पुनर्निर्माण, बदरीनाथ मास्टर प्लान और वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत सीमांत गांवों में हो रहे कार्यों की भी सराहना की। प्रधानमंत्री ने पर्यटन, होमस्टे, स्वास्थ्य, शिक्षा, जल जीवन मिशन, महिला सशक्तीकरण और ऊर्जा परियोजनाओं को विकास की महत्वपूर्ण कड़ी बताया।
समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून और सुशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से उत्तराखंड आगे भी प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
यह भी पढ़ें- देहरादून में खौफनाक वारदात, शराब के लिए बेटे ने चाकू गोदकर की पिता की हत्या
यह भी पढ़ें- देहरादून के चारखोला में व्यक्ति की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका से हड़कंप
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।