विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dehradun News: हर्रावाला रेलवे स्टेशन पर छह अगस्त को शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन, वर्चुअली शामिल होंगे पीएम

By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
Published: Sat, 05 Aug 2023 12:42 PM (IST)

देहरादून के हर्रावाला रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह अगस्त को वर्चुअल माध्यम से करेंगे। ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री छह अगस्त को हर्रावाला रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का वर्चुअल करेंगे शिलान्यास
प्रधानमंत्री छह अगस्त को हर्रावाला रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का वर्चुअल करेंगे शिलान्यास

जागरण टीम, देहरादून: देहरादून के हर्रावाला रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह अगस्त को वर्चुअल माध्यम से करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री जनता को संबोधित करेंगे।

रेलवे की और से हर्रावाला रेलवे स्टेशन पर शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला समेत अन्य मौजूद रहेंगे। सुबह साढ़े नौ बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। छह अगस्त को ग्यारह बजे प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास करेंगे।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 508 स्टेशनों का पुनर्विकास

रेलवे की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के 508 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। इसमें मुरादाबाद मंडल के 12 स्टेशन शामिल है। जिसमें देहरादून का हर्रावाला व हरिद्वार का रुड़की रेलवे स्टेशन शामिल है। इज्जतनगर मंडल में लालकुआं स्टेशन का पुनर्विकास होना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।