Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गणतंत्र दिवस पर पुलिस के 56 सिपाही और अधिकारी होंगे सम्मानित

    By Edited By:
    Updated: Wed, 23 Jan 2019 06:54 PM (IST)

    गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड पुलिस के 56 सिपाही और अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।सम्मान पाने वालों में एवरेस्ट फतह कर लौटी टीम भी शामिल है। ...और पढ़ें

    गणतंत्र दिवस पर पुलिस के 56 सिपाही और अधिकारी होंगे सम्मानित
    गणतंत्र दिवस पर पुलिस के 56 सिपाही और अधिकारी होंगे सम्मानित

    देहरादून, जेएनएन। राज्य पुलिस के 56 सिपाही, दारोगा, इंस्पेक्टर और डीएसपी गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किए जाएंगे। सम्मान पाने वालों को उत्कृष्ट सेवा, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक राज्यपाल और पुलिस महानिदेशक के हाथों दिया जाएगा। सम्मान पाने वालों में एवरेस्ट फतह कर लौटी टीम भी शामिल है। टीम के 13 सदस्यीय को विशिष्ट कार्य के लिए उत्कृष्ट सेवा पदक दिया जाएगा। 

    पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने वर्ष 2018 में पुलिस विभाग में ड्यूटी के साथ उत्कृष्ट, विशिष्ट और सराहनीय सेवा करने वालों को सम्मानित करने की घोषणा की है। सम्मान पाने वाले सिपाही से लेकर डीएसपी रैंक के अधिकारियों को पदक के साथ प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। सेवा के आधार पर उत्कृष्ट एवं विशिष्ट कार्य के लिए 19 को राज्यपाल के हाथों परेड ग्राउंड में सम्मान दिया जाएगा। जबकि अन्य 37 को पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी सम्मानित करेंगे। 
    इन्हें मिलेगा सम्मान राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक 
    - वीरेंद्र सिंह रावत, पुलिस उपाधीक्षक, देहरादून। 
    - प्रकाश चंद देवली, पुलिस उपाधीक्षक, पीटीसी नरेन्द्रनगर। 
    - धन सिंह तोमर, सहायक सेनानायक, 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर। 
    - महेश चंद्र जोशी, पुलिस उपाधीक्षक, बागेश्वर। 
    - रमेश कुमार पाल, निरीक्षक, पुलिस मुख्यालय देहरादून। 
    - राजेंद्र सिंह नेगी, प्लाटून कमांडर, 46वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर। 
    टीम एवरेस्ट को मिला सम्मान 
    एवरेस्ट फतह कर लौटी टीम के 13 सदस्यों को विशिष्ट कार्य के लिए राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक दिया जाएगा। इसमें इंस्पेक्टर संजय उप्रेती, एसआइ सतीश शर्मा, एसआइ मनोज सिंह रावत, लीडिंग फायरमैन रवि चौहान, रोशन कोठारी, सिपाही वीरेंद्र प्रसाद काला, सूर्यकांत उनियाल, मनोज जोशी, विजेंद्र कुड़ियाल, प्रवीण सिंह, योगेश रावत, सुशील कुमार, दिगंबर सिंह शामिल हैं। 
    डीजीपी के हाथों इन्हें मिलेगा सम्मान 
    उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह से इंस्पेक्टर नित्यानंद पंत, एसआइ हरीश मोहन मठपाल, एसआइ विशेष श्रेणी शिव प्रसाद, मोहन राम तथा विशिष्ट कार्य के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह सिपाही जसवीर सिंह को दिया जाएगा।
    इसके अलावा सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह डीएसपी सुरजीत कुमार, इंस्पेक्टर महेश चंद्र, दल नायक मोहन लाल, रेडियो केंद्र अधिकारी ललित मोहन भट्ट, अग्निशमन अधिकारी योगेंद्र प्रसाद, एसआइ मदन मोहन ढौंडियाल, प्लाटून कमांडर दर्शन सिंह, लक्ष्मण राम, मोहन सिंह, एचसीपी प्यारे लाल, तनवीर अब्बास, एसआइ विशेष श्रेणी सतीश चंद्र, रमेश चंद्र, केदारदत्त, प्लाटून कमांडर जगदीश राम, विक्रम सिंह, एसआइ विशेष श्रेणी शांति प्रकाश, सिपाही रोहन सिंह को सम्मान मिलेगा। 
    सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह 
    एसओ क्लेमनटाउन धर्मेद्र सिंह रौतेला, एसओ सहसपुर नरेश राठौर, एसआइ मोहन चंद्र पांडे, प्लाटून कमांडर नीरज कुमार, एचसीपी मदन सिंह एसआइ लोकेंद्र सिंह बिष्ट, एचसीपी जगदेव सिंह, अनिल कुमार, एसआइ आशीष रावत, सिपाही मुनीत कुमार, एसआइ संदीप नेगी, आशुतोष सिंह, एचसीपी वेद प्रकाश भट्ट, सिपाही विजेंद्र चौहान, लोकेंद्र सिंह शामिल हैं।