विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ईश्वरन लूटकांड के आरोपितों के करीब पहुंची पुलिस, जानिए पूरा मामला Dehradun News

By Raksha PanthariEdited By:
Updated: Mon, 30 Sep 2019 05:30 PM (IST)

अभिमन्यु ईश्वरन के माता-पिता को बंधक बनाकर हुई लूट की वारदात में शामिल बदमाशों की लगभग पहचान हो गई है।

ईश्वरन लूटकांड के आरोपितों के करीब पहुंची पुलिस, जानिए पूरा मामला Dehradun News
ईश्वरन लूटकांड के आरोपितों के करीब पहुंची पुलिस, जानिए पूरा मामला Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। क्रिकेटर अभिमन्यु ईश्वरन के माता-पिता को बंधक बनाकर हुई लूट की वारदात में शामिल बदमाशों की लगभग पहचान हो गई है। यह भी पता चल गया है कि लूटकांड का मास्टरमाइंड कौन है। पुलिस जल्द ही हाईप्रोफाइल लूटकांड का खुलासा कर सकती है। 

बंगाल क्रिकेट टीम के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन के पिता और अभिमन्यु क्रिकेट ऐकेडमी के संचालक आरपी ईश्वरन के मसूरी रोड पर मालसी स्थित बंगले पर 22 सितंबर की रात सवा आठ बजे हथियारों से लैस बदमाशों ने धावा बोला था। करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट करने के बाद बदमाश रात के पौने दस बजे के करीब ईश्वरन दंपती, उनके दो नौकरों और गार्ड के हाथ-पैर बांधकर फरार हो गए थे। पुलिस उसी रात से इस बात की जांच में जुट गई थी कि बदमाश ईश्वरन के घर तक कैसे पहुंचे और फरार होने का रूट क्या था। 

मसूरी डायवर्जन से लेकर राजपुर रोड और आशारोड़ी चेकपोस्ट तक के डेढ़ सौ से अधिक कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद यह पता चला था कि बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर भागे थे। तफ्तीश में पुलिस को 21 गाड़ियों के पंजीकरण नंबर मिले थे, जिनका मूवमेंट मसूरी डायवर्जन से लेकर आशारोड़ी चेकपोस्ट तक था। इसमें एक कार पर पुलिस की जांच टिकी, जिसकी तलाश अभी जारी है। कार की तलाश में राजपुर और नेहरू कॉलोनी की टीम पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में दबिश दे रही है। 

यह भी पढ़ें: क्रिकेटर अभिमन्यु के घर लूट मामले में कार की बरामदगी पर टिकी पुलिस की निगाहें