विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रिंकू की पहचान को मां का डीएनए सैंपल लेगी पुलिस Dehradun News

By BhanuEdited By:
Updated: Fri, 13 Sep 2019 11:50 AM (IST)

रिंकू हत्याकांड मामले में पुलिस रिंकू की मां का डीएनए सैंपल लेगी। इसका मिलान राजस्थान पुलिस से मिले रिंकू के सैंपल से कराया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

रिंकू की पहचान को मां का डीएनए सैंपल लेगी पुलिस Dehradun News
रिंकू की पहचान को मां का डीएनए सैंपल लेगी पुलिस Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। रिंकू हत्याकांड मामले में पुलिस रिंकू की मां का डीएनए सैंपल लेगी। इसका मिलान राजस्थान पुलिस से मिले रिंकू के सैंपल से कराया जाएगा। इसके बाद ही पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। इधर, कामना हत्याकांड में पुलिस ने आरोपित गौरव शर्मा को पुलिस रिमांड पर लेने के बाद सभी कार्रवाई पूरी कर ली। आरोपित गौरव को जेल में दाखिल कर दिया गया। 

29 अगस्त की रात को माता मंदिर रोड स्थित बुटीक संचालिका कामना रोहिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस कामना के पति अशोक और उसके दोस्त गौरव शर्मा व दीपक को गिरफ्तार कर चुकी है। तीनों सुद्धोवाला जेल में बंद हैं। 

कामना की हत्या के खुलासे के बाद अशोक की बुआ के बेटे रिंकू की हत्या का राज भी पुलिस ने खोला था। वह कामना की हत्या का आरोप रिंकू पर मढ़ रहा था, जबकि रिंकू की हत्या पहले हो चुकी थी। इस मामले में भी अशोक और उसके दोस्तों की साजिश सामने आई। 

यह भी पढ़ें: बुआ के बेटे रिंकू की हत्या में अशोक और उसके दोस्तों पर मुकदमा Dehradun News

आरोपित गौरव शर्मा को रिमांड पर लेकर रिंकू की हत्या के राज जानने के लिए पुलिस राजस्थान गई। जहां आरोपित ने रिंकू की हत्या कर शव फेंकने वाले स्थान की पहचान कराई। पुलिस को इस स्थान पर नर कंकाल मिला था। उसे रिंकू का बताया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: पत्नी हत्या के बाद ही खुला बुआ के बेटे की हत्या का राज Dehradun News

एसओ दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि रिंकू के कंकाल के डीएनए सैंपल राजस्थान पुलिस की मदद से लिए गए। अब रिंकू की पहचान पुख्ता कराने के लिए उसकी मां का डीएनए सैंपल लिया जाएगा। इसके लिए कोर्ट में अर्जी दी गई है। कोर्ट की अनुमति मिलते ही ङ्क्षरकू की मां का डीएनए सैंपल लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: पत्नी और बुआ के बेटे की हत्या का आरोपित अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही गिरफ्तार Dehradun News