Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आइएमए देहरादून में 401 कैडेट्स भारतीय सेना में हुए शामिल

    By Gaurav KalaEdited By:
    Updated: Sun, 11 Dec 2016 06:55 AM (IST)

    आइएमए देहरादून में पासिंग आउट परेड के बाद 401 युवा भारतीय सेना में सैन्‍य अफसर बन गए। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    देहरादून, [जेएनएन]: भारत माता तेरी कसम तेरे रक्षक बनेंगे हम, आइएमए गीत पर कदमताल करते जेंटलमैन कैडेट ड्रिल स्क्वायर पर पहुंचे तो लगा कि विशाल यागर उमड़ आया है। एक साथ उठते कदम और गर्व से तने सीने दर्शक दीर्घा में बैठे हरेक शख्स के भीतर ऊर्जा का संचार कर रहे थे।
    आज भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में अंतिम पग भरते ही 401 नौजवान भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। इसके साथ ही 53 विदेशी कैउेट भी पास आउट हुए। उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एनपीएस हीरा ने परेड की सलामी ली।

    पढ़ें:-भारत-अमरीकी सैन्य अभ्यास: जमीनी जंग के बहाने सैनिकों की शारीरिक परीक्षा
    सुबह आठ बजकर 57 मिनट पर मार्कर्स कॉल के साथ परेड का आगाज हुआ। कंपनी सार्जेट मेजर ललित उपमन्यु, मोहित सैनी, विकास, अभिषेक, अभिजीत, अनिल गंगोला, प्रसून कुमार व यान राज ने ड्रिल स्क्वायर पर अपनी-अपनी जगह ली।

    पढ़ें: पाकिस्तानी रेंजर्स से मुठभेड़ में शहीद हुआ देहरादून का लाल
    एडवांस कॉल के साथ ही छाती ताने देश के भावी कर्णधार असीम हिम्मत और हौसले के साथ कदम बढाते मल्ला राम गोपाल नायडू की अगुवाई में परेड के लिए पहुंचे। इसके बाद परेड कमांडर प्रत्यूष मोहंती ने ड्रिल स्क्वायर पर जगह ली। कैडेट्स के शानदार मार्चपास्ट से दर्शक दीर्घा में बैठा हर एक शख्स मंत्रमुग्ध हो गया। इधर, युवा सैन्य अधिकारी अंतिम पग भर रहे थे तो आसमान से हेलीकाप्टरों के जरिए उन पर पुष्प वर्षा हो रही थी।

    पढ़ें:-शहीद संदीप रावत को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
    लेपिफ्टनेंट जनरल हीरा ने परेड की सलामी लेने के बाद कहा कि नव सैन्य अधिकारी परम्परागत और गैर परम्परागत चुनौतियों के लिए तैयार रहे। उन्होंने कैडेट्स को ओवरऑल बेस्ट परफॉर्मेंस व अन्य उत्कृष्ट सम्मान से नवाजा।

    खबरें और भी

    पढ़ें-सैन्य सम्मान के साथ शहीद चंद्र सिंह को दी अंतिम विदाई
    प्रत्यूष कुमार मोहंती को स्वार्ड ऑफ ऑनर प्रदान की गई। मल्ला राम गोपाल नायडू को स्वर्ण और सूयश गुप्ता को रजत पदक मिला। प्रत्यूष कुमार मोहंती को कांस्य पदक प्रदान किया गया। जबकि दीपक सिंह ने सिल्वर मेडल (टीजी-यूईएस) हासिल किया। जार्ज प्रिंस कार्की सर्वश्रेष्ठ विदेशी कैडेट चुने गए। चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ बैनर अलामिन कंपनी को मिला। इस दौरान कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी, डिप्टी कमांडेंट मेजनर जनरल मंदीप सिंह आदि सैन्य अधिकारी मौजूद थे।

    PICS: भारतीय-अमेरिकी जांबाजों ने युद्ध क्षमता का दिया परिचय