विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलिस के रडार पर साइबर ठगों के संभावित ठिकाने, सरगना की तलाश तेज

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 29 Jul 2017 12:26 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 29 Jul 2017 08:55 PM (GMT+05:30)

देहरादून में हुई साइबर ठगी के मामले में महिला आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना और अन्य साथियों की तलाश तेज़ कर दी है।

पुलिस के रडार पर साइबर ठगों के संभावित ठिकाने, सरगना की तलाश तेज
पुलिस के रडार पर साइबर ठगों के संभावित ठिकाने, सरगना की तलाश तेज

देहरादून, [जेएनएन]: दूनवासियों के खातों से हुई लाखों रुपये की साइबर ठगी में महिला की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस का फोकस गैंग के सरगना और अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी पर है। पुलिस ने उनके संभावित ठिकानों को चिह्नित भी कर लिया है। अब पुलिस इन ठिकानों पर नजर रखे हुए है। सूत्रों की मानें तो दो-तीन दिन में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है। 

राजधानी देहरादून में जुलाई के पहले हफ्ते साइबर ठगों ने एसबीआइ के एटीएम में स्कीमर लगाए थे। इसके बाद शातिर ठगों ने विभिन्न बैंकों के खाताधारकों के एटीएम कार्ड के क्लोन तैयार किए और इन खातों से करीब 30 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस को इस मामले में पहली शिकायत 14 जुलाई को मिली थी। तभी से पुलिस साइबर ठगों की गिरफ्तारी की कोशिश में जुट गर्इ। 

बीती 24 जुलाई को इस मामले में पहला खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान करने के साथ ही 34 लाख रुपये बरामद किए थे। गुरुवार को पुलिस को एक और कामयाबी मिली, जब ठगी में शामिल एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। मगर इस घटना का मास्टर माइंड और अन्य सदस्य, जिन्होंने स्कीमर लगाए और खातों से रकम निकाली अभी भी पुलिस के शिकंजे से बाहर हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि पुलिस ने महिला के साथ एक और शख्स को दबोचा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही। 

पुलिस सूत्रों की मानें तो गिरफ्तार महिला और दूसरे शख्स की निशानदेही पर रोहतक, फरीदाबाद, दिल्ली, हरियाणा, गुडगांव में इस गिरोह के कई ठिकानों को पहचान की है। बताया जा रहा है कि ठगी के मामले में अन्य राज्यों की पुलिस भी इन आरोपियों को ढूंढ रही है। एसएसपी एसटीएफ रिधिम अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 

गिरफ्तार महिला को 14 दिन की पुलिस रिमांड पर जेल भेजा 

साइबर ठगों की मुख्य साथी अनिल कुमारी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की पुलिस रिमांड में जेल भेज दिया। महिला के खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी में 22 मामले दर्ज किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: एटीएम क्लोनिंग मामला: पुलिस की गिरफ्त में महिला आरोपी, कर्इ खुलासे

यह भी पढ़ें: न बताएं किसी को आधार नंबर, खाते से उड़ सकती है जमा पूंजी 

यह भी पढ़ें: एटीएम कार्ड का पासवर्ड पूछकर उड़ाये 12 हजार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।