विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा में हर वार्ड के अध्यक्ष होंगे सदस्यता प्रभारी Dehradun News

By BhanuEdited By:
Updated: Sat, 06 Jul 2019 12:56 PM (IST)

भाजपा ने सदस्यता अभियान में हर वार्ड अध्यक्ष को सदस्यता प्रभारी बनाया है। प्रत्येक वार्ड में 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

भाजपा में हर वार्ड के अध्यक्ष होंगे सदस्यता प्रभारी Dehradun News
भाजपा में हर वार्ड के अध्यक्ष होंगे सदस्यता प्रभारी Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। भाजपा ने सदस्यता अभियान में हर वार्ड अध्यक्ष को सदस्यता प्रभारी बनाया है। प्रत्येक वार्ड में 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। खासकर युवाओं को पार्टी की सदस्यता से जोडऩे में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।

भाजपा आंबेडकर नगर मंडल की कार्यकारिणी कांवली रोड स्थित एक होटल तथा करनपुर मंडल की बैठक भाजपा महानगर में संपन्न हुई। इस अवसर प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल ने कहा कि प्रदेश स्तर के पदाधिकारी, मंडल, विधायक, मंत्री आदि को एक-एक शक्ति केंद्र का विस्तारक बनाया जाएगा। जहां सभी एक सप्ताह तक प्रवास कर सदस्यता अभियान की मॉनिटरिंग करेंगे। 

इस अवसर पर 15 से 21 जुलाई के बीच एक कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा। ताकि पार्टी से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ सके। बैठक में बताया गया कि मंडल स्तर का चुनाव लडऩे वाले व्यक्ति को कम से कम 50 सक्रिय सदस्य बनाने होंगे। 

बैठक में मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने बूथ अध्यक्षों को सदस्यता अभियान में जुटने की अपील की। वहीं करनपुर मंडल अध्यक्ष उमा नरेश तिवारी ने शनिवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी। 

इस अवसर पर विधायक खजान दास, रवींद्र कटारिया,पुनीत मित्तल, मधु भट्ट, इंदूबाला, राजेंद्र ढिल्लो, आदित्य चौहान, विमला गौड़, विपुल, हरीश डोरा, विनोद शर्मा, अंशुल चावला, मदनमोहन नेगी, विपिन खंडूड़ी, सुनील शर्मा,आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: हरीश रावत ने इस्तीफे से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह पर बढ़ाया दबाव

यह भी पढ़ें: हरीश ने पकड़ी राहुल की राह, सूबे की सियासत में होंगे सक्रिय

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बोले, जल्द किया जाएगा मंत्रिमंडल का विस्तार