Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम धामी ने घुमाया बल्ला, लगाया शॉट और हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज

    Updated: Thu, 26 Mar 2026 09:26 AM (IST)

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में द्वितीय मंजूल सिंह मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन क ...और पढ़ें

    उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैट थामकर बल्लेबाजी में हाथ दिखाए। सूवि

    उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैट थामकर बल्लेबाजी में हाथ दिखाए। सूवि

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से आयोजित द्वितीय मंजूल सिंह मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में क्रिकेट बाल पर शाट लगाकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में दून डेयरडेविल और दून सुपर जायंट्स ने विजयी आगाज किया।

    मुख्यमंत्री ने इस दौरान खिलाड़ियों के बीच उतरकर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि खेल शारीरिक व मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से युवाओं में अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की ओर के खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट जैसे अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे देश में खेल संस्कृति को नई मजबूती मिली है।

    कैबिनेट मंत्री खजान दास और रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भी आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, निदेशक खेल डा. आशीष चौहान, क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के पूर्व सचिव महिम वर्मा, एलआइसी के मार्केटिंग मैनेजर वीके थपलियाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल, पैनेसिया अस्पताल के चेयरमैन रणवीर सिंह चौहान, पीएमवी माल्टिंग लिमिटेड के महाप्रबंधक शिशिर चंद्रा, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाईं, दैनिक जागरण के राज्य संपादक मनोज कुमार झा, ब्यूरो चीफ रविंद्र बड़थ्वाल आदि उपस्थित रहे।

    उद्घाटन मुकाबले में दून डेयरडेविल की बड़ी जीत
    टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में दून डेयर डेविल्स ने 20 ओवर में 165 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज ठाकुर नेगी ने 74 रन और चार विकेट लेकर मैन आफ द मैच का खिताब जीता। कप्तान विजय जोशी (22) और मनवर रावत ने 21 रनों का योगदान दिया। जवाब में दून सुपर किंग्स की टीम 103 रन पर सिमट गई। दून डेयर डेविल्स ने 62 रन से जीत दर्ज की।

    दूसरे मुकाबले में दून कैपिटल्स ने 120 रन बनाए, दून सुपर जायंट्स ने 14.4 ओवर पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। साकेत पंत ने 30 रन और तीन विकेट लेकर मैन आफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया, जबकि दून कैपिटल के लिए सोबन सिंह गुसाईं ने 83 रन की शानदार पारी खेली।

    खबरें और भी