विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

योगगुरु बाबा रामदेव के खिलाफ फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा, प्रदर्शन Dehradun News

By Raksha PanthariEdited By:
Updated: Sat, 28 Sep 2019 04:16 PM (IST)

कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने योग गुरु बाबा रामदेव का पुतला जलाया और राहुल गांधी को लेकर दिए गए उनके बयान की कड़ी आलोचना की।

योगगुरु बाबा रामदेव के खिलाफ फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा, प्रदर्शन Dehradun News
योगगुरु बाबा रामदेव के खिलाफ फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा, प्रदर्शन Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने योग गुरु बाबा रामदेव का पुतला जलाया और राहुल गांधी को लेकर दिए गए उनके बयान की कड़ी आलोचना की। इस दौरान राजीव भवन से लेकर क्वालिटी चौक तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया। 

शुक्रवार को राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि बाबा रामदेव केंद्र व राज्य सरकार के इशारे और मीडिया में सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं, जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा बाबा रामदेव आज देश के चुनिंदा व्यापारियों में शामिल हैं, वे बताएं कि इतने कम समय में ही हजारों करोड़ रुपये कहां से कमाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाबा को यदि राजनीति और राजनैतिक व्यक्तियों में इतनी ही रुचि है तो उन्हें खुलकर मैदान में आना चाहिए। एक संत होकर भाजपा के प्रवक्ता की भाषा शोभा नहीं देती।

बाबा रामदेव को अपनी इस स्तरहीन टिप्पणी के लिए सार्वजनिक तौर पर सोनिया गांधी व राहुल गांधी से माफी मांगनी चाहिए। पुतला फूंकने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी, संजय भट्ट जिलाध्यक्ष संजय किशोर, प्रदीप जोशी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले, वर्ल्ड ट्रेड वॉर में अब चीन भी नहीं कर पाएगा भारत का मुकाबला