Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सीके नायडू ट्रॉफी: क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंड पर भारी पड़ा पंजाब

    By BhanuEdited By:
    Updated: Fri, 18 Jan 2019 10:28 AM (IST)

    सीके नायडू ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में पहले दिन उत्तराखंड की टीम महज 160 रनों पर सिमट गई। वहीं, पंजाब ने पहली पारी में बिना विकेट गंवाए 158 रन बनाए। ...और पढ़ें

    सीके नायडू ट्रॉफी: क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंड पर भारी पड़ा पंजाब
    सीके नायडू ट्रॉफी: क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंड पर भारी पड़ा पंजाब

    देहरादून, जेएनएन। सीके नायडू ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में पहले दिन उत्तराखंड की टीम महज 160 रनों पर सिमट गई। उत्तराखंड की तरफ से सिर्फ विजय शर्मा ने अर्द्धशतक लगाया। बाकी कोई खिलाड़ी खास रन बनाने में कामयाब नहीं हुआ। वहीं, पंजाब ने पहली पारी में बिना विकेट गंवाए 158 रन बनाए। इस दौरान उत्तराखंड के गेंदबाज एक-एक विकेट के लिए जूझते रहे। 

    ध्रुव पांडोव स्टेडियम पटियाला में शुरू हुए क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी उत्तराखंड टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। एक रन के स्कोर पर ही सागर के रूप में पहला झटका लगा। छह रन पर कप्तान अजीत सिंह रावत के रूप में दूसरा विकेट भी गिर गया। दस रन पर तीसरा झटका भी लगा। 

    इसके बाद हिमांशु बिष्ट व पीयूष जोशी ने टीम को संभालने का प्रयास किया, लेकिन हिमांशु ने भी 20 रन के स्कोर पर विकेट गंवा दिए। इसके बाद आए विजय शर्मा ने टीम को संभाला और अर्द्धशतक लगाया। 60 रन के स्कोर पर विजय शर्मा आउट हो गए। 

    इस तरह उत्तराखंड की पूरी टीम 160 पर ऑल आउट हो गई। इसके बाद पंजाब ने शानदार शुरुआत की और शतकीय साझेदारी की। पहले दिन का मैच खत्म होने तक पंजाब ने 45 ओवर में 158 रन बनाए।

    यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़ के ये दो बॉक्सर ईरान और फिनलैंड में दिखाएंगे दम

    यह भी पढ़ें: रणजी मैचः अवनीश, वैभव और सौरभ ने उत्तराखंड की पारी को संभाला

    यह भी पढ़ें: इस महिला क्रिकेटर के दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी, बीसीसीआइ ने किया टूर्नामेंट से बाहर

    खबरें और भी