Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल गांधी की देहरादून में सभा: परेड ग्राउंड नहीं, प्रशासन ने सुझाया बन्नू स्कूल मैदान

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 11:06 PM (IST)

    देहरादून में 17 जुलाई को राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए परेड ग्राउंड उपलब्ध नहीं होगा, क्योंकि लोक संवर्धन पर्व की अवधि बढ़ा दी गई है। ...और पढ़ें

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी।

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी।

    HighLights

    1. राहुल गांधी का 17 जुलाई का देहरादून कार्यक्रम

    2. परेड ग्राउंड लोक संवर्धन पर्व के कारण अनुपलब्ध

    3. प्रशासन ने बन्नू स्कूल मैदान का विकल्प दिया

    जागरण संवाददाता, देहरादून। 17 जुलाई को प्रस्तावित नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए परेड ग्राउंड उपलब्ध नहीं हो सकेगा।

    जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर कार्यक्रम के लिए परेड ग्राउंड का आवेदन प्राप्त हुआ था, लेकिन वहां पहले से आयोजित लोक संवर्धन पर्व की अवधि भारत सरकार द्वारा बढ़ा दी गई है।

    इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए यह स्थल फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

    डीएम ने कहा कि इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए बन्नू स्कूल मैदान अथवा अन्य उपयुक्त वैकल्पिक स्थल उपलब्ध कराने का प्रस्ताव संबंधित पक्ष को दिया है।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह प्रशासनिक एवं व्यवस्थागत निर्णय है और किसी भी राजनीतिक दल के कार्यक्रम को रोकने का कोई प्रश्न नहीं है।

    डॉ. चौहान ने कहा कि जहां भी उपयुक्त स्थान उपलब्ध होगा, वहां नियमानुसार आवश्यक अनुमति प्रदान की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों और आमजन से प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा कांग्रेस में कलह खत्म करने का प्रयास जारी, राहुल गांधी ने प्रभारी संजय दत्त को दिया फ्री हैंड

    यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का देहरादून दौरा: 17 जुलाई को 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में युवाओं से करेंगे सीधा संवाद