विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देवभूमि उत्तराखंड के चारों धामों तक भी पहुंचेगी रेल

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 02 Jun 2016 12:19 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jun 2016 12:56 PM (IST)

यदि सबकुछ ठीकठाक रहा तो ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन बनने के बाद चारधाम तक भी रेल नजर आएगी। फिलहाल उत्तराखंड में उत्तर रेलवे का फोकस ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन पर है।

News Article Hero Image

मसूरी (देहरादून)। यदि सबकुछ ठीकठाक रहा तो ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन बनने के बाद चारधाम तक भी रेल नजर आएगी। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एके. पुठिया ने बताया कि हालांकि, मसूरी-देहरादून के बीच रेल सेवा शुरू करने का अभी कोई प्लान नहीं है। देहरादून से सहारनपुर तक सीधी रेल लाइन पर भी जल्द काम शुरू हो सकता है। यह प्रोजेक्ट काफी पहले से स्वीकृत है।

पढ़ें- केदारनाथ यात्रा के लिए समय में ढील, ज्यादा लोग कर सकेंगे दर्शन
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने उत्तर रेलवे की आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिलहाल उत्तराखंड में उत्तर रेलवे का फोकस ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन पर है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण शुरू हो चुका है, यह प्रक्रिया जून 2017 तक पूरी हो जाएगी। इस प्रोजेक्ट के बाद उत्तर रेलवे का प्रयास होगा चारों धाम तक रेल पहुंचाना।

पढ़ें-केदारनाथ मंदिर इतने सौ सालों तक दबा रहा बर्फ के अंदर, जानने के लिए पढ़ें...
उन्होंने बताया कि देहरादून-सहारनपुर रेलवे लाइन के संबंध के प्रोजेक्ट में यह निर्णय होना बाकी है कि इसे आशारोड़ी के रास्ते बनाया जाएगा या विकासनगर-तिमली के रास्ते। यह तय होते ही प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि विकासनगर-कालसी-चंडीगढ़ रेलवे लाइन पर भी कार्य करने की योजना है।
दो माह में हो जाएगा देहरादून-हरिद्वार ट्रैक का विद्युतीकरण
महाप्रबंधक पुठिया ने बताया कि लक्सर-हरिद्वार के बीच विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है और तकरीबन दो माह में हरिद्वार-देहरादून के बीच भी विद्युतीकरण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
वहीं, लक्सर-हरिद्वार के बीच डबल लाइन बिछाने का कार्य प्रगति पर है, यह कार्य डेढ़ साल में पूरा होने की उम्मीद है। इससे रेलवे की कार्य क्षमता बढ़ेगी और हरिद्वार-देहरादून के बीच ट्रेनें बढ़ाई जा सकेंगी। देहरादून तक 18 कोच की ट्रेन पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं, इसके लिए हर्रावाला में लूपलाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। यही प्रयास ऋषिकेश में भी जारी है और बीरभद्र में लूपलाइन बिछाई जा चुकी है।

पढ़ें- केदारनाथ तीर्थयात्रियों के लिए मेडिकल की अनिवार्यता खत्म
स्टेशनों पर लगेंगी 40 लिफ्ट
उत्तर रेलवे अपने रीजन में इस साल विभिन्न स्टेशनों पर 40 लिफ्ट और 40 एक्सेलरेटर स्थापित कर रहा है। रेलवे महाप्रबंधक ने बताया कि सरकार भी रेलवे को पूरा सहयोग कर रही है। बीते साल के 8500 करोड़ के मुकाबले इस बार 16500 करोड़ रुपयों का बजट स्वीकृत किया गया है। अन्य आयश्रोत भी जनरेट किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि रेलवे ट्रेनों की गति और यात्रियों की सुविधाओं को लेकर गंभीर है। टैल्गो ट्रेन का परीक्षण अन्य स्टेशनों के बीच भी किया जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान उत्तर रेलवे के मुख्य कार्मिक अधिकारी अंगराज मोहन, रेलवे डिविजनल मैनेजर मुरादाबाद प्रमोद कुमार व ओकग्रोव स्कूल के प्रिंसिपल जेपी पांडे मौजूद रहे।
पढ़ें- यात्री रात आठ बजे के बाद नहीं जा पाएंगे बदरीनाथ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।