विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड में 11 मार्च तक बारिश और बर्फबारी के आसार

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 05 Mar 2017 10:38 AM (IST)Updated: Mon, 06 Mar 2017 06:40 AM (IST)

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में सात मार्च की रात से बारिश-बर्फबारी का सिलसिला शुरू होगा, जो 11 मार्च तक बना रह सकता है।

उत्तराखंड में 11 मार्च तक बारिश और बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड में 11 मार्च तक बारिश और बर्फबारी के आसार

देहरादून, [जेएनएन]: होली के उल्लास और सियासी गर्मी के बीच उत्तराखंड में मौसम कुछ राहत देगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर गौर करें तो राज्य में सात मार्च की रात से बारिश-बर्फबारी का सिलसिला शुरू होगा, जो 11 मार्च तक बना रह सकता है। 
ऐसे में नौ मार्च को विधानसभा की कर्णप्रयाग सीट पर होने वाले मतदान और 11 मार्च को होने वाली मतगणना के दौरान प्रशासन को विशेष तैयारियां करनी होंगी। यही नहीं, होली तक तापमान सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है। इस बीच शनिवार को गंगोत्री में हल्की बर्फबारी हुई, जबकि उत्तरकाशी जिले में भटवाड़ी समेत कुछ स्थानों पर फुहारें पड़ीं।
मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार राज्य में पांच और छह मार्च को मौसम साफ रहेगा। लेकिन, एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड की ओर रुख कर रहा है और सात मार्च की रात से इसके यहां सक्रिय होने की संभावना है। 
उन्होंने बताया कि आठ से 11 मार्च तक राज्य में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और तीन हजार मीटर व इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। ऐसे में राज्य में ठंडक फिर से बढ़ सकती है और होली तक तापमान सामान्य से नीचे रहेंगे। यानी, तब तक ठंडक बनी रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।